हाई सोडियम से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानिए Sodium से भरपूर किन चीजों को डाइट से बाहर करना है जरूरी
High Sodium Foods In Hindi: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिनमें सोडियम की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है. इन फूड्स को खाने पर शरीर में सोडियम बढ़ जाता है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं.

High Sodium Foods: हाई सोडियम सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. हाई सोडियम लेवल्स ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं, इनसे दिल की बीमारियां बढ़ती हैं, किडनी की दिक्कतें हो सकती हैं और पेट से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ती हैं. ऐसे में खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें हिडन सॉल्ट यानी सोडियम होता है. इन खाने की चीजों को डाइट से बाहर करना जरूरी है.
अचार
2 / 6अलग-अलग सब्जियों से बनने वाले अचार खाने में स्वादिष्ट तो खूब लगते हैं लेकिन शरीर में सोडियम लेवल बढ़ा सकते हैं. इनसे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है.
पापड़
3 / 6सोडियम के साथ ही पापड़ में एडिटिव्स भी बहुत होते हैं. इन पापड़ को अगर तलकर खाया जाए तो नुकसान ज्यादा होता है.
नमकीन और चिप्स
4 / 6चाय के साथ अक्सर ही लोग नमकीन और चिप्स खाने लगते हैं. लेकिन, इन नमकीन और चिप्स से शरीर में सोडियम बढ़ सकता है.
ब्रेड या पैस्ट्री
5 / 6बैकरी आइटम्स जैसे ब्रेड या पैस्ट्री में सोडियम ज्यादा होता है. इससे सॉल्ट इंटेक बढ़ जाता है और सेफ लिमिट से ज्यादा हो सकता है.
केचअप या सोया सॉस
6 / 6केचअप या सोया सॉस वगैरह में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इन्हें खाने पर शरीर के सोडियम लेवल्स बढ़ जाते हैं और तबीयत बिगड़ सकती है. यह भी पढ़ें - अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.