Thyroid Symptoms: थायराइड होने पर महसूस होते हैं ये 7 बदलाव, डॉक्टर ने बताया कैसे करें संकेतों की पहचान?

Thyroid Symptoms: थायराइड एक आम बीमारी है जो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से होती हैं. यह बीमारी महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती हैं लेकिन महिलाएं ज्यादा खतरे में होती है. थायराइड में ग्लैंड्स के हाइपरएक्टिव होने की वजह से यह बीमारी किसी को होती है. थायराइड दो प्रकार के होते हैं. सहयाद्री अस्पताल की डॉक्टर सजल कामत बताती हैं कि किसी को थायराइड होने पर वजन बढ़ने की समस्या होती है तो किसी का वजन बहुत ज्यादा घट जाता है. आइए जानते हैं इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों के बारे में.

source-thyroid symptoms
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

वजन में बदलाव होना, डॉक्टर बताती हैं कि शरीर का वजन बिना किसी ठोस वजह के भी कम या ज्यादा हो जाता है तो इसका संकेत थायराइड से हो सकता है. हाइपोथायराइडिज्म में वजन तेजी से बढ़ता है और हाइपरथायराइडिज्म में वेट लॉस होता है.

विज्ञापन

3 / 8

नींद आना, थायराइड होने पर इंसान को बहुत ज्यादा नींद आती है. कुछ लोगों को कब्ज की समस्या भी होने लगती है.

4 / 8

बाल झड़ना, इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना और बालों का बेजान होना भी शामिल है.

विज्ञापन

5 / 8

ड्राई स्किन की समस्या, अगर किसी को स्किन ड्राईनेस बहुत ज्यादा हो रही है तो यह थायराइड का एक लक्षण भी हो सकता है. महिलाओं की त्वचा में रुखेपन की समस्या ज्यादा पाई जाती है.

6 / 8

चेहरे पर सूजन, अगर किसी के चेहरे पर बहुत ज्यादा सूजन रहने लगी है तो यह भी हाइपोथायराइडिज्म का एक लक्षण हो सकता है. दरअसल, इस थायराइड में शरीर के अंदर लिक्विड की मात्रा बढ़ जाती है.

विज्ञापन

7 / 8

स्वाद न आना, एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी थायराइड किसी को होने लगता है तो उनका टेस्ट बड भी बदल जाता है. उन्हें अपने पसंद के खाने का स्वाद बदला-बदला महसूस होता है.

8 / 8

बहुत ठंड लगना, किसी को थायराइड होता है तो उन्हें ठंड बर्दाश्त नहीं होती है. सर्दियों में उन्हें बहुत ठंड और गर्मियों में भी कभी-कभी ठंडक महसूस होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन