ये 5 आदतें खराब कर देती हैं लोगों की किडनी! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

किडनी हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जिसका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है. हालांकि, आज के वक्त में लोगों में किडनी यानी गुर्दों से जुड़ी समस्या काफी देखने को मिल रही है, जिसका कारण कुछ आम सी दिखने वाली आदतें होती हैं. इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो किडनी खराब करने की मुख्य वजह बनती है. आइए जानते हैं.

Kidney Problem
1 / 8

विज्ञापन

आखिर क्यों लोगों को हो रही किडनी से जुड़ी समस्या?

आखिर क्यों लोगों को हो रही किडनी से जुड़ी समस्या?2 / 8

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को प्रभावित हो जाती हैं, जिसका असर शुरुआत में दिखाई नहीं देता, लेकिन वक्त के साथ यह खतरनाक होती जाती है. इसी में एक है किडनी, जिसके खराब होने से पहले लक्षण शुरुआत में दिखाई नहीं देते, लेकिन जब इसके आम से दिखने वाले लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता है, तो यह किडनी खराब वा किडनी से जुड़ी कैंसर तक के खतरे को बढ़ा देती है.

विज्ञापन

किडनी खराब कैसे होने लगती है

किडनी खराब कैसे होने लगती है3 / 8

किडनी खराब होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें मुख्य कारण लोगों की गलत लाइफस्टाइल और आदतें होती हैं. अगर वक्त रहते इन्हें ठीक कर लिया जाए तो किडनी को खराब होने से बचाया जा सकता है. आइए जानते हैं किन आदतों से खराब होने लगती है किडनी?

नींद की कमी

नींद की कमी 4 / 8

जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते और नींद की कमी से लंबे समय तक जूझते रहते हैं, उनमें किडनी खराब होनी की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. इसलिए आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से ठीक नींद लेते रहे.

विज्ञापन

पानी कम पीना

पानी कम पीना5 / 8

पर्याप्त पानी ने पीने से भी किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अगर आप ज्यादा मेहनत वाला काम करते हैं या फिर गर्मी का मौसम है. पानी गुर्दों से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और साथ ही किडनी स्टोन की समस्या से भी बचाव करता है. हालांकि, पानी की कमी किडनी खराब कर सकती हैं.

नमक का ज्यादा सेवन

नमक का ज्यादा सेवन6 / 8

अगर आप नमक या सोडियम का ज्यादा सेवन करते हैं, तो आपको चाहिए कि इसकी मात्रा का नियमित रखें. ज्यादा नमक या सोडियम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और गुर्दे को नुकसान पहुंच सकता है.

विज्ञापन

शराब का सेवन

शराब का सेवन7 / 8

शराब सेहत के लिए खतरनाक होता है, जो न सिर्फ किडनी को खराब करता है, बल्कि फेफड़ों आदि कई तरह के कैंसर का भी कारण बन सकता है. जो लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं, उन लोगों के किडनी को काम करने में बहुत मेहनत लगती है और किडनी आगे चलकर खराब हो जाती है.

ज्यादा मीठे का सेवन करना

ज्यादा मीठे का सेवन करना8 / 8

मीठे का ज्यादा सेवन करने से भी किडनी पर असर पड़ता है. चीनी का ज्यादा सेवन डायबिटीज का कारण बनता है, जिस कारण किडनी पर भी इसका असर पड़ने लगता है. साथ ही उच्च रक्त शर्करा (Blood Sugar) किडनी में रक्त वाहिकाओं को संकीर्ण और अवरुद्ध कर देता है, जिससे वे अपना काम ठीक से नहीं कर पातीं. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन