120 दिनों तक सुबह जल्दी उठने से क्या होगा? शरीर में दिखते हैं ये बदलाव

Subha Jaldi Uthne Ke Fayde: अगर आप 120 दिनों तक जल्दी उठने लग जाएं तो इससे ना सिर्फ आपकी सेहत बेहतर होगी, बल्कि आप मानसिक रूप से भी मजबूत और ज्यादा प्रोडक्टिव बनते हैं. शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर होगी, लेकिन एक बार आदत बन गई तो इसके फायदे लंबे समय तक मिलते रहेंगे.

Subha Jaldi Uthne Ke Fayde
1 / 6
120 दिनों तक सुबह जल्दी उठने से क्या होगा? Image Credit- News24

120 Din Subha Jaldi Uthana: आजकल लाइफ इतनी बिजी हो गई है कि देर से सोना और उठना एक रिवाज बन गया है. इस आदत की वजह से लोगों के कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. इसलिए डॉक्टर सुबल जल्दी उठने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आप लगातार 120 दिनों तक सुबह जल्दी उठने की आदत बना लें तो इसका असर आपकी सेहत, दिमाग और लाइफस्टाइल पर साफ दिखाई देने लगता है. यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आपकी पूरी दिनचर्या को बदलने वाला कदम बन सकता है.

विज्ञापन

बॉडी क्लॉक सेट होना

बॉडी क्लॉक सेट होना 2 / 6

जब आप रोज एक ही समय पर जल्दी उठते हैं तो आपकी बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक सही तरीके से काम करने लगती है. इससे नींद भी बेहतर आती है और सुबह उठना आसान हो जाता है. बस आपको अपना रूटीन सही रखना है.

विज्ञापन

एनर्जी लेवल बढ़ना

एनर्जी लेवल बढ़ना 3 / 6

सुबह जल्दी उठने से शरीर फ्रेश महसूस करता है. दिनभर सुस्ती कम होती है और काम करने के लिए अगल ही लेवल की एनर्जी आने लगती है. इसलिए आप एक टाइम बनाएं और रोजाना 120 दिनों तक उठें.

मेंटल हेल्थ में सुधार होना

मेंटल हेल्थ में सुधार होना4 / 6

सुबह का शांत माहौल दिमाग को सुकून देता है. इससे तनाव, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग कम हो सकती है. अगर आपको अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना है तो यह टिप अपनाएं.

विज्ञापन

फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ना

फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ना5 / 6

सुबह के समय दिमाग ज्यादा एक्टिव और क्लियर होता है. इस समय पढ़ाई, काम या प्लानिंग करने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं. नींद पूरी होने से दिमाग बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है. आपका फोकस बढ़ जाता है और प्रोडक्टिविटी ठीक रहती है.

पाचन तंत्र होगा मजबूत

पाचन तंत्र होगा मजबूत 6 / 6

रोज सुबह 120 दिन तक उठने से पाचन बहुत ही अच्छा होता है. इसलिए समय पर उठने और खाने से आपका डाइजेशन सुधरता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं. अच्छी नींद और सही रूटीन का असर आपकी स्किन और बालों पर भी दिखता

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन