लगातार 30 दिन रोजा रखने से दिल पर क्या असर पड़ता है? जानिए 5 होने वाले बड़े बदलाव

Fasting Benefits For Heart: Ramzan का महीना चल रहा है ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ेगा. हालांकि, रोजा इबादत का नाम है, लेकिन साइंस और वैज्ञानिकों के मुताबिक करीब 30 दिनों तक चलने वाला यह उपवास शरीर के लिए भी एक खास अनुभव होता है. अगर इसे सही तरीके से रखा गया रोजा कई फायदों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन लापरवाही नुकसान भी पहुंचा सकती है. आइए समझते हैं कि लगातार 30 दिन रोजा रखने से दिल और पेट पर क्या असर पड़ता है.

Roza Rakhne Se Dil Ko Milne Wala Asar
1 / 6
जानिए 5 होने वाले बड़े बदलाव

विज्ञापन

2 / 6

रोजा रखने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार होता है. अगर सही डाइट के साथ रोजा रखा जाए तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

विज्ञापन

3 / 6

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल पर कम दबाव पड़ता है. लंबे समय तक सही खाने से हाई ब्लड प्रेशर में सुधार देखा गया है, क्योंकि नमक और प्रोसेस्ड फूड कम हो जाते हैं.

4 / 6

अगर रोजा के दौरान ज्यादा ना खाया जाए तो वजन घट सकता है. वजन कम होने से हार्ट को खून पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है.

विज्ञापन

5 / 6

कई रिसर्च के मुताबिक, इंटरमिटेंट फास्टिंग से शरीर में सूजन कम होने लगती है. अगर आपको सूजन महसूस होती है तो आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम रहेगा.

6 / 6

रोजा रखने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. इससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां कम हो जाती हैं और दिल अच्छी तरह से काम करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन