रोज 1 कप लौंग का पानी पीने से क्या होता है? योगगुरु Dr. Hansaji Yogendra ने दिया जवाब, बताए Clove Water के फायदे

Clove Water Benefits: योगगुरु डॉ. हंसाजी योगेन्द्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि लौंग का पानी पीने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इस पानी को किस तरह तैयार किया जाता है.

Clove Water Benefits
1 / 7
Clover Water For Health: किस-किस तरह फायदेमंद है लौंग का पानी, जानिए यहां. Image Credits - AI

Laung Ka Pani Pine Ke Fayde: लौंग को हम चाय में डालकर या फिर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले की तरह खूब इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में डॉ. हंसाजी योगेन्द्र का कहना है कि 3 से 4 लौंग से किया जाने वाला एक नुस्खा आपके पाचन को बेहतर कर सकता है, शुगर क्रेविंग्स को कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाने और इंफ्लेमेशन को कम करने में भी फायदे देता है. लौंग सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है जो ना सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी अच्छा रखता है. ऐसे में यहां जानिए डॉ. हंसाजी योगेन्द्र के अनुसार कैसे बनाते हैं लौंग का पानी और इससे कौन-कौन सी दिक्कतें दूर होती हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं लौंग का पानी

कैसे बनाएं लौंग का पानी 2 / 7

लौंग का पानी बनाने के लिए रात में 3 से 4 लौंग लेकर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. इस पानी को अगली सुबह खाली पेट पी लें. यह लौंग के सेवन का आसान और लाइट तरीका है. इससे लौंग का माइल्ड इंफ्यूजन होता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

कैसे बनाएं लौंग की चाय

कैसे बनाएं लौंग की चाय 3 / 7

लौंग की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में 3 से 4 लौंग डालकर उबाल लें. इसे 5 मिनट तक ढककर पकाएं. इसके बाद आंच बंद करें इसे थोड़ा ठंडा करके छानें और पिएं. इस तरीके से लौंग के अरोमेटिक ऑयल्स ज्यादा निकलते हैं. (Image Credits - Pexels)

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है लौंग

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है लौंग 4 / 7

लौंग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मसाला है. इसमें एसेंशियल ऑयल, विटामिन, खनिज और प्लांट कंपाउंड्स होते हैं. इनमें सबसे जरूरी है यूजेनोल जिससे लौंग को उसका अलग अरोमा और सेहत दुरुस्त रखने वाले गुण मिलते हैं. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

खांसी, जुकाम और गला दर्द होगा दूर

खांसी, जुकाम और गला दर्द होगा दूर 5 / 7

लौंग का पानी पीने पर खांसी, जुकाम और गले के दर्द जैसी दिक्कतें भी दूर होती हैं. इसके लिए लौंग के पानी में दालचीनी डालकर पका लें और फिर पिएं. (Image Credits - Pexels)

वजन घटाने में मिलेगी मदद

वजन घटाने में मिलेगी मदद 6 / 7

वेट मैनेजमेंट के लिए भी लौंग का पानी पिया जा सकता है. लौंग के पानी में नींबू का रस डालकर पिएं. इससे शुगर क्रेविंग भी कम होती है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पेट फूलने से छुटकारा पाने के लिए

पेट फूलने से छुटकारा पाने के लिए 7 / 7

अगर पेट फूलने से परेशान हैं तो लौंग का पानी उबालते समय इसमें सौंफ को कूटकर डाल दें. इससे पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है और पाचन को फायदा मिलता है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - गर्दन में होती है अकड़न और रहता है दर्द तो ये 5 Neck Exercises कर सकते हैं आप, राहत महसूस होने लगेगी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन