रोज सुबह करी पत्ता खाने से क्या होता है?

Benefits Of Eating Curry Leaves Daily: करी पत्ता खाने से सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर रोजाना करी पत्ते खाए जाएं तो शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए करी पत्ते शरीर पर कैसा असर डालते हैं.

Curry Leaves Benefits
1 / 7
Curry Leaves Benefits

Roj Curry Patte Khane Ke Fayde: भारतीय घरों में करी पत्ते (Curry Leaves) का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए खूब किया जाता है. पोहा हो या उपमा और सांभर, करी पत्ते के बिना डिशेज अधूरी ही लगती हैं. इसका खास अरोमा खाने का स्वाद बड़ा देता है. लेकिन, करी पत्ते सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि इसके फायदे (Curry Leaves Benefits) सेहत को भी मिलते हैं. करी पत्ते में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. ऐसे में यहां जानिए अगर रोजाना करी पत्ते खाए जाएं तो सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल कम होता है

कोलेस्ट्रॉल कम होता है 2 / 7

गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करी पत्ते खाए जा सकते हैं. करी पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल की सेहत को फायदा देते हैं.

विज्ञापन

बढ़ता है हीमोग्लोबिन

बढ़ता है हीमोग्लोबिन 3 / 7

आयरन से भरपूर होने के चलते करी पत्ते खाने पर हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ता है. इससे अनीमिया के मरीजों को खासतौर से फायदा मिलता है.

मिलते हैं एंटी-एजिंग गुण

मिलते हैं एंटी-एजिंग गुण4 / 7

करी पत्तों से शरीर को एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं. ये पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जिनसे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स कम होते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है. इससे सेलुलर एजिंग धीमी पड़ने लगती है.

विज्ञापन

पेट की दिक्कतें रहती हैं दूर

पेट की दिक्कतें रहती हैं दूर 5 / 7

मॉर्निंग सिकनेस और पेट की दिक्कतें दूर करने में करी पत्तों के फायदे देखे जाते हैं. रोज सुबह बासी मुंह करी पत्ते चबाए जाएं तो पाचन दुरुस्त होता है और पाचन संबंधी दिक्कतें कम होने लगती हैं.

स्किन और बालों के लिए भी है अच्छा

स्किन और बालों के लिए भी है अच्छा 6 / 7

करी पत्ते बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं और हेयर फॉलिकल्स को फायदा देते हैं. इन पत्तों को खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो स्किन को चमकदार बनाते हैं और चेहरे पर एक्ने वगैरह नहीं दिखते.

विज्ञापन

आंखों की रोशनी तेज होती है

आंखों की रोशनी तेज होती है 7 / 7

आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए भी करी पत्ते खाए जा सकते हैं. करी पत्ते विटामिन ए और बीटा कैरोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं और इनसे रेटिना प्रोटेक्ट होती है. इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा करी पत्ते ना खाएं और इन्हें सीमित मात्रा में ही चबाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन