पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?

Stomach Ache Home Remedies: अगर आपको भी अक्सर ही पेट में दर्द होने लगता है तो यहां जानिए पेट दर्द से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए. घर की ही कुछ चीजें दर्द से राहत दिलाने में कारगर होती हैं.

Stomach ache home remedies
1 / 7

Pet Dard Ke Gharelu Upay: पेट दर्द एक आम समस्या है जो गैस, अपच या फिर एसिडिटी वगैरह के कारण हो सकती है. पेट दर्द होने पर अक्सर ही व्यक्ति को पेट पकड़कर बैठना पड़ता है और समझ नहीं आता कि क्या किया जाए की दर्द से राहत मिले. लेकिन, आपको अब ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है. ऐसे कुछ घरेलु नुस्खे (Stomach Ache Home Remedies) हैं जो पेट के दर्द से राहत दिलाने में कारगर होते हैं. घर की ही कुछ चीजें पेट दर्द को कम करती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये फायदेमंद चीजें.

विज्ञापन

अजवाइन और काला नमक

अजवाइन और काला नमक 2 / 7

पेट में दर्द होने लगे तो आधा चम्मच अजवाइन को थोड़े से काले नमक को एकसाथ लेकर गुनगुने पानी में मिलाकर निगल लें. गैस और मरोड़ महसूस होने पर यह नुस्खा आजमाएं.

विज्ञापन

अदरक का टुकड़ा

 अदरक का टुकड़ा 3 / 7

अदरक का टुकड़ा लेकर चबाने पर राहत मिल सकती है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट फूलने की दिक्कत से राहत दिलाते हैं.

हींग का लेप

हींग का लेप 4 / 7

छोटे बच्चों के पेट में दर्द हो या गैस बन रही हो तो हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर लेप बना लें. बच्चे की नाभि में इस लेप को लगाने पर दर्द कम होता है.

विज्ञापन

पुदीने के पत्ते

पुदीने के पत्ते5 / 7

पेट में दर्द होने पर पुदीने के पत्ते चबाने पर फायदा मिलता है. ये पत्ते पेट को ठंडक देने का काम करते हैं.

त्रिफला पाउडर

त्रिफला पाउडर 6 / 7

त्रिफला पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करने से भी पेट के दर्द से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

खाने पर दें ध्यान

खाने पर दें ध्यान 7 / 7

पेट दर्द होने पर हल्का भोजन करें. इस बात का ध्यान रखें कि आप बाहर का जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह ना खाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन