क्या आपको पेशाब रोकने से कोई बीमारी हो सकती है?

Peshab Rokne Ke Nuksan: कभी रास्ते में सफर के दौरान तो कभी ऑफिस में घंटों तक बैठे-बैठे लोग पेशाब रोकने लगते हैं. बहुत से लोगों को तो रात में बिस्तर से उठने में आलस आता है इसीलिए वे पेशाब रोककर इंतजार करने लगते हैं कि कब घड़ी की सुईं थोड़ी आगे बड़े और फिर अपनी सहूलियत के हिसाब से वे पेशाब करने उठें. लेकिन, पेशाब रोकने (Urine Control) की ये आदत आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है. पेशाब रोके रखे पर यह सेहत को कई तरह से प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर पेशाब रोकते हैं तो यहां जानिए ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से क्या होता है.

Peshab rokne par kya hota hai
1 / 7
Urine rokne se kya hota hai: क्या पेशाब रोकने से किडनी खराब होती है?

विज्ञापन

2 / 7

बहुत देर तक पेशाब रोकने पर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी मूत्राशय का इंफेक्शन हो सकता है. इससे पेशाब करने में दिक्कत होने लगती है, बार-बार पेशाब आने लगता है और दर्द होता है.

विज्ञापन

3 / 7

पेशाब रोके रखने पर पथरी (Kidney Stones) की समस्या हो सकती है. पेशाब में कैल्शियम और अन्य खनिजों का जमाव होता है, ऐसे में ज्यादा देर तक पेशाब रोके रखने से पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है.

4 / 7

लंबे-लंबे समय तक पेशाब रोके रखने पर किडनी की समस्याएं (Kidney Problems) होने लगती हैं, पेशाब रोककर रखने की आदत गुर्दों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती हैं.

विज्ञापन

5 / 7

ब्लैडर यानी आपका मूत्राशय कमजोर हो सकता है. जब आप बहुत देर तक पेशाब रोके रखते हैं तो मूत्राशय में पेशाब स्टोर होता जाता है और मूत्राशय की मांसपेशियां बढ़ने लगती हैं और कमजोर हो जाती हैं.

6 / 7

पेशाब रोके रखने पर पेट में दर्द होने लगता है. पेट के निचले हिस्से में तीव्र दर्द होता है और ऐंठन महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

7 / 7

जब भी पेशाब करने का एहसास हो पेशाब कर लेना चाहिए. पेशाब रोककर रखना सही आदत नहीं है और इसे समय रहते बदल देना जरूरी होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन