PCOS में सुबह खाली पेट क्या खाएं? इन चीजों से करें दिन की शुरुआत
Empty Stomach Foods For Pcos: PCOS में सुबह की सही शुरुआत करना बेहद जरूरी है. अगर आप हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो इससे हार्मोन बैलेंस, वजन कंट्रोल और ओवरऑल हेल्थ में सुधार देखने को मिल सकता है.

Pcos Mein Khali Pet Kya Khaye: PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आजकल महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली एक आम समस्या बन चुकी है. यह हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी स्थिति है, जिसमें अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना और स्किन से जुड़ी परेशानियां देखने को मिलती हैं. ऐसे में सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है, खासकर दिन की शुरुआत किन चीजों से की जाए, यह PCOS को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है.
गुनगुना पानी पिएं
2 / 6सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इसमें नींबू मिलाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.
भिगोए हुए मेवा
3 / 6भीगे हुए मेवा खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है. बादाम और अखरोट खाना PCOS में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इनमें हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जो हार्मोन बैलेंस करने में मदद करता है.
मेथी दाना
4 / 6मेथी के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद करता है, जो PCOS में आम समस्या है.
दालचीनी का पानी
5 / 6दालचीनी इंसुलिन लेवल को सुधारने में मदद करती है. सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से हार्मोनल बैलेंस बेहतर होता है. आप इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं.
ग्रीन टी या हर्बल टी
6 / 6ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो वजन कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं. PCOS में सुबह की सही शुरुआत करना बेहद जरूरी है.