मल का रंग बता सकता है बीमारी! एम्स डॉक्टर ने बताए 5 गंभीर संकेत
Potty Ka Colour Kaisa Rahega: मल यानी पॉटी हमारी सेहत का आईना होती है. इसके रंग में होने वाला छोटा सा बदलाव भी शरीर के अंदर चल रही कई समस्याओं का संकेत दे सकता है. इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि कौन सा रंग सामान्य है और कौन सा खतरे की घंटी बजा रहा है.

Potty Se Konsi Bimari Pta Lagaye: हमारे शरीर में होने वाला किसी भी तरह का बदलाव नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कई बार शरीर हमें छोटे-छोटे संकेतों के जरिए बड़ी बीमारियों के बारे में पहले ही चेतावनी देने लगता है. इन्हीं संकेतों में से एक है पॉटी का रंग, जो हमारी सेहत की अंदरूनी स्थिति को दर्शाता है. अगर इसमें बदलाव नजर आए तो इसे हल्के में लेने के बजाय समय रहते समझना और जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है.
मल का काला रंग
2 / 6अगर आपके मल का रंग काला है तो यह पेट या आंतों में ब्लीडिंग का संकेत है. साथ ही, पाचन तंत्र में होने वाली समस्याओं की ओर इशारा करता है. बदबूदार और चिपचिपा मल आने पर डॉक्टर से बात करें.
मल का लाल रंग
3 / 6लाल रंग का मल खून आने का मतलब बवासीर की बीमारी का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, यह सूजन या गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.
मल का पीला रंग
4 / 6पीले रंग का मल पाचन में गड़बड़ी और फैट के सही से ना पचने का संकेत देता है. यह लिवर या पैंक्रियाज से जुड़ी समस्या का इशारा हो सकता है.
मल का हरा रंग
5 / 6हरा मल आमतौर पर जल्दी पाचन या हरी सब्जियां ज्यादा खाने से होता है. अगर यह लगातार हो रहा है तो इंफेक्शन या डायरिया का संकेत हो सकता है.
मल का सफेद रंग
6 / 6अगर मल का रंग सफेद या बहुत हल्का है तो यह लिवर या बाइल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. इससे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.