मक्खियों के काटने से कौन सा रोग होता है? यहां जानिए गर्मियों में होने वाली 5 बीमारियां
Fly bite Disease: गर्मियों में मक्खियां काफी हो जाती हैं और काटने लग जाती हैं. कई बार इंसान जरूरत से ज्यादा बीमार हो जाता है. इसलिए साफ-सफाई और सावधानी ही इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

Mahikyon Ke Katne Se Kaunsi Bimari Hoti Hai: गर्मियों मौसम में मक्खियां ज्यादा परेशान करती हैं. आम काटते ही आने लग जाती हैं. इसलिए जरूरी है सफाई पर ध्यान दिया जाए क्योंकि मक्खियां सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलातीं, बल्कि कई खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं. हालांकि आमतौर पर मक्खियां काटती नहीं हैं, लेकिन वे गंदगी से बैक्टीरिया उठाकर खाने-पीने की चीजों पर बैठती हैं और बीमारियां फैलाती हैं.
टाइफाइड की बीमारी
2 / 6यह एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो गंदे खाने या पानी के जरिए फैलता है. मक्खियां जब संक्रमित जगहों पर बैठती हैं और फिर खाने पर बैठती हैं तो टाइफाइड के बैक्टीरिया शरीर में पहुंच सकते हैं.
हैजा होना
3 / 6हैजा एक खतरनाक दस्त से जुड़ी बीमारी है, जो दूषित पानी और भोजन से फैलती है. मक्खियां इस बीमारी के बैक्टीरिया को एक जगह से दूसरी जगह ले जाती हैं.
फूड पॉइजनिंग होना
4 / 6मक्खियां खाने पर बैठकर उसमें हानिकारक बैक्टीरिया छोड़ देती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसलिए मछलियों को हल्के में बिल्कुल ना लें.
आंखों का संक्रमण
5 / 6मक्खियां आंखों पर बैठकर बैक्टीरिया फैला सकती हैं, जिससे कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्या हो सकती है. आंखों में लालपन या खुजली होना इसका आम लक्षण है.
डेंगू
6 / 6यह बीमारी एक खास तरह के मच्छर की वजह से होती है. यह खतरनाक बीमारी हो सकती है. डेंगू होने से पहले मरीज को तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और शरीर पर फुंसियां हो जाती है.