कौन सी सब्जी खाने से पेट में गैस नहीं बनती है?
What Foods Will Reduce Gas: अगर कुछ भी खाते ही आपके पेट में गैस बनने लगती है तो हो सकता है आप सही फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाते हैं. यहां जानिए कौन सी सब्जियां खाने पर गैस नहीं बनती है.

Which Veggies Reduce Gas: पेट में गैस बनना एक असहज फीलिंग है. व्यक्ति घर में हो तो फिर भी गैस को इग्नोर कर देता है या फिर बेझिझकर हवा पास कर पाता है. लेकिन, अगर व्यक्ति ऑफिस में बैठा हो और बार-बार पेट में गैस (Stomach Gas) बनने लगे तो पेट में दर्द तो होता ही है साथ ही दूसरों के सामने शर्मिंदगी का पात्र भी बनना पड़ जाता है. कई बार तो पेट की गैस बाहर निकलने के बजाय अंदर ही अटक जाती है जिसके कारण पेट से तेज-तेज आवाजें आने लगती हैं. इस दिक्कत की वजह आपका घर से सही खाना खाकर ना निकलता हो सकता है या लंच में गैस बनाने वाली सब्जियां खाने पर ऐसा होता है. यहां जानिए कौन सी सब्जियां पेट में गैस नहीं बनाती हैं और इसीलिए इन सब्जियों को खानपान का हिस्सा बनाना चाहिए .
पालक
2 / 7पालक मेग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होता है और बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है. ऐसे में पालक खाने पर पेट में गैस नहीं बनती हैं.
गाजर
3 / 7गाजर एक लो कार्बोहाइड्रेट और लो शुगर वाली सब्जी है. गाजर पेट पर लाइट प्रभाव डालता है जिससे पेट की दिक्कतें नहीं होतीं और ब्लोटिंग से व्यक्ति बचा रहता है.
टमाटर
4 / 7खानपान में टमाटर शामिल करना भी फायदेमंद होता है. टमाटर लो कार्बोहाइड्रेट ऑप्शन है जो गट हेल्थ को अच्छा रखता है.
ग्रीन बींस
5 / 7ग्रीन टी लो गैस वाली सब्जी है और शरीर को हेल्दी विटामिन भी देती है. इसे खाने पर पेट में गैस नहीं बनती है.
पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें
6 / 7कई बार बहुत ज्यादा खा लेने के कारण भी गैस बनती है. ऐसे में पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें और एक बार में बहुत सारा खाना खाने से परहेज करें.
पानी पीते रहें
7 / 7शरीर में एक्सेस सोडियम के कारण भी गैस बनती हैं. वहीं, फाइबर को पचाने के लिए और शरीर से टॉक्सिंस निकालने के लिए भी पानी पीते रहना जरूरी है. खुद को हाइड्रेटेड रखने पर गैस नहीं बनती है.