किस विटामिन की कमी से सिरदर्द हो सकता है?

Vitamin Ki Kami Sir Dard: नींद की कमी या हर समय फोन का इस्तेमाल करने से ही सिर में दर्द नहीं होता है बल्कि ऐसे कुछ विटामिन हैं जिनकी शरीर में कमी हो जाए तो सिरदर्द होने लगता है.

Vitamin Deficiency and headache
1 / 7
Vitamin Deficiency and headache

Headache Vitamin Deficiency: सिरदर्द होने के कई कारण हो सकते हैं. कभी व्यक्ति रात में पूरी नींद नहीं लेता है तो सिरदर्द होने लगता है, बहुत ज्यादा टेंशन ली जाती है तो सिरदर्द हो सकता है, खराब पोश्चर में बैठने से लेकर खाना ना खाने या स्क्रीन पर लगातार काम करने से भी सिर में दर्द (Sir Me Dard) हो सकता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसे कुछ विटामिन भी हैं जिनकी अगर शरीर में कमी होने लगे तो सिरदर्द होने लगता है.

विज्ञापन

विटामिन बी2 की कमी और सिरदर्द

विटामिन बी2 की कमी और सिरदर्द 2 / 7

शरीर में विटामिन बी2 की कमी होने पर सिरदर्द हो सकता है. यह विटामिन माइटोकोंड्रियल एनर्जी प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है, इसीलिए इस विटामिन की कमी होने पर सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत होने लगती है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी और सिरदर्द

विटामिन बी12 की कमी और सिरदर्द 3 / 7

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना भी सिरदर्द का कारण बन सकता है. विटामिन बी12 की कमी से नर्व इरिटेशन बढ़ती है और ऑक्सीजन फ्लो कम होने लगता है जिससे सिरदर्द होता है.

विटामिन डी की कमी और सिरदर्द

विटामिन डी की कमी और सिरदर्द 4 / 7

विटामिन डी की कमी भी सिरदर्द की वजह हो सकती है. इस विटामिन की कमी से सिर में दर्द होता है, माइग्रेन होता है और मूड भी खराब रहने लगता है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होगी विटामिन बी2 की कमी

कैसे पूरी होगी विटामिन बी2 की कमी 5 / 7

विटामिन बी2 यानी रिबोफ्लेविन की कमी कमी पूरी करने के लिए खानपान में दूध, दही, चीज, अंडे, चिकन ब्रेस्ट, साल्मन मछली, बादाम, पालक और फोर्टिफाइड सीरियल्स या ब्रेड शामिल किए जा सकते हैं.

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें 6 / 7

शरीर में अगर विटामिन बी12 की कमी हो गई है तो इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान में मछली, मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें. अंडे, फोर्टिफाइड फूड्स और विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी होगी

विटामिन डी की कमी कैसे पूरी होगी 7 / 7

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहते हैं क्योंकि इस विटामिन का मुख्य स्त्रोत सूरज की धूप होती है. ऐसे में हर दिन 10 से 15 मिनट सुबह की धूप ली जाए तो विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है. इसके अलावा दूध, अंडे की जर्दी, फैटी फिश, चीज और मशरूम खाने पर शरीर को विटामिन डी मिल सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन