किस विटामिन की कमी से मुंह से लार गिरने लगती है?

Vitamin Deficiency And Drooling: बच्चों या बड़ों किसी के भी मुंह से लार गिर सकती है. ज्यादातर सोते समय ऐसा होता है और जागते हुए भी कुछ लोगों को मुंह से लार गिरने की दिक्कत होती है. ऐसे में यहां जानिए मुंह से लार गिरना किस विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है.

Kis Vitamin Ki Kami Se Muh Se Laar Girti Hai
1 / 7
Kis Vitamin Ki Kami Se Muh Se Laar Girti Hai

Drooling Causing Vitamin Deficiency: मुंह से लार गिरने का मतलब है सलाइवा का मुंह से बाहर आना. मुंह से लार गिरने की दिक्कत बच्चों या बड़ों को भी हो सकती है. हालांकि, बच्चों के मुंह से लार गिरने की दिक्कत इतनी बड़ी नहीं लगती क्योंकि बच्चे अक्सर ही मुंह खोलकर रहते हैं और उनकी मसल्स अब भी डेवलप हो रही होती हैं जिससे लार टपकने जैसी दिक्कत हो सकती है. लेकिन, बड़ों के मुंह से लार गिरना (Muh Se Laar Girna) किसी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी से मुंह से लार गिरती है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 2 / 7

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर मुंह से लार गिरती है. ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन बी12 तंत्रिका संबंधी समस्याओं का कारण बनता है. इस विटामिन की कमी होने पर नर्व्स कमजोर हो सकती हैं जिस कारण मुंह की मसल्स लार को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और लार गिरने लगती है.

विज्ञापन

न्यूरोलॉजिकल कंडीशंस के कारण

न्यूरोलॉजिकल कंडीशंस के कारण 3 / 7

शरीर में न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें यानी दिमाग से जुड़ी दिक्कतें होने पर मुंह से लार निकल सकती है. स्ट्रोक, पार्किन्सन्स डिजीज, डाउन सिंड्रोम या मल्टीपल सिलेरोसिस में मुंह से लार गिरने की दिक्कत होती है.

स्लीप एपनिया भी है वजह

स्लीप एपनिया भी है वजह 4 / 7

जिन लोगों को स्लीप एपनिया की दिक्कत है और इर्रेग्यूलर ब्रीदिंग होती है उनके मुंह से सोते हुए लार गिर सकती है.

विज्ञापन

इंफेक्शंस में गिरती है लार

इंफेक्शंस में गिरती है लार 5 / 7

लार गिरने की एक वजह इंफेक्शंस भी हो सकते हैं. साइनस या गले के इंफेक्शन में ज्यादातर मुंह से लार गिरने की परेशानी होने लगती है.

इन चीजों को खाने से गिरती है लार

इन चीजों को खाने से गिरती है लार 6 / 7

जो लोग हाई शुगर वाले फूड्स खाते हैं या ऐसी चीजें खाते हैं जिन्हें खाने पर पेट में एसिड बनता है, उन्हें मुंह से लार गिरने की समस्या होती है.

विज्ञापन

गलत स्लीपिंग पॉजीशन से

गलत स्लीपिंग पॉजीशन से 7 / 7

सही पॉजीशन में ना सोने पर मुंह से लार गिर सकती है. अगर पेट के बल सोया जाए या करवट लेकर सोया जाए तो इससे भी लार गिरने लगती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन