किस विटामिन की कमी से गठिया होता है? जानिए कब चलने में हो सकती है परेशानी

Gathiya Ki Bimari: कुछ लोगों को यह बीमारी इस कदर प्रभावित करती है कि उन्हें चलने में दिक्कत होने लगती है. आमतौर पर लोग इसे उम्र या लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कई मामलों में शरीर में जरूरी विटामिन की कमी भी कारण बन सकती है.

Gathiya Mein Chalna Band Hona
1 / 6
Gathiya Mein Chalna Band Hona

  Gathiya Mein Chalna Band Hona: आजकल गठिया की बीमारी यंग लोगों में भी देखी जा रही है. हालांकि, पहले यह बीमारी बुजुर्गों में ही देखी जाती थी, जिसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी हो जाया करती थी. लेकिन अब ऐसा यंग और बहुत कम लोगों में भी देखा जा रहा है. कुछ लोगों को यह बीमारी इस कदर प्रभावित करती है कि उन्हें चलने में दिक्कत होने लगती है. आमतौर पर लोग इसे उम्र या लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कई मामलों में शरीर में जरूरी विटामिन की कमी भी इसका एक बड़ा कारण बन सकती है. ऐसे में इसकी सही वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी

 विटामिन डी की कमी2 / 6

गठिया आमतौर पर विटामिन डी की कमी से होता है, क्योंकि यह एक तरह का हड्डियों का रोग है. हालांकि, कई बार बी2, बी6 या विटामिन सी की कमी से भी ऐसा हो जाता है.

विज्ञापन

शुरुआती संकेत

शुरुआती संकेत3 / 6

इस दौरान जोड़ों में दर्द रहने लग जाता है. खासकर घुटनों, कूल्हे, उंगलियां और कंधों की तरफ लगातार दर्द बना रहता है. एक वक्त के बाद दर्द बढ़ जाता है.

सूजन कब होती है?

सूजन कब होती है?4 / 6

यह स्थिति बड़ी गंभीर होने लगती है. इस दौरान जोड़ों के आसपास दर्द और सूजन पैदा होने लगती है. हल्की गर्माहट के साथ जकड़न का एहसास भी होता है.

विज्ञापन

चलने-फिरने में दिक्कत कब होती है?

चलने-फिरने में दिक्कत कब होती है?5 / 6

ध्यान ना देने पर यह समस्या गंभीर हो जाती है. इस दौरान जोड़ों के आसपास पानी भरने लगता है और इंसान को चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.

कब सावधान होने की जरूरत है?

कब सावधान होने की जरूरत है?6 / 6

अगर ये लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ते जाएं तो यह संकेत हो सकता है कि गठिया गंभीर रूप ले रहा है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन