आंखों से आंसू किस विटामिन की कमी से निकलते हैं? ये वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

Kis Vitamin Ki Kami se Aansu Aate Hain: आंखों से आंसू आना हमेशा इमोशन नहीं होता, कई बार विटामिन की कमी से या किसी एलर्जी की वजह से ऐसा हो जाता है. इसलिए अगर आपके आंखों से बार-बार पानी आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

which vitamin deficiency causes eyes tears
1 / 7
which vitamin deficiency causes eyes tears

Which Vitamin Deficiency Causes Eyes Tears: आंखों से आंसू निकलना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर बिना वजह बार-बार आंखों में पानी आता है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. कई लोग इसे सिर्फ भावनाओं से जोड़ते हैं, लेकिन इसके पीछे विटामिन की कमी, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आंखों से आंसू क्यों आते हैं और किन पोषक तत्वों की कमी इसका कारण बन सकती है.

विज्ञापन

क्या विटामिन की कमी से आंखों में पानी आता है?

क्या विटामिन की कमी से आंखों में पानी आता है?2 / 7

कुछ विटामिन की कमी आंखों से जुड़े कई लक्षण पैदा कर सकती है, जिनमें बार-बार आंसू आना भी शामिल है. आपको विटामिन ए की कमी, विटामिन बी12 की कमी या विटामिन डी की कमी से अक्सर ऐसा होता है.

विज्ञापन

एलर्जी होना

एलर्जी होना3 / 7

धूल, धुआं, पराग या पालतू जानवरों की वजह से आंखों में एलर्जी हो सकती है, जिससे लगातार पानी आता है. इसलिए अगर आपको आंखों में जलन हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.

ड्राई आई सिंड्रोम होना

ड्राई आई सिंड्रोम होना 4 / 7

यह आपको सुनने में अजीब लगे, लेकिन सूखी आंखों में भी ज्यादा आंसू आते हैं. यह शरीर का नेचुरल रिएक्शन होता है, लेकिन कई बार किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है.

विज्ञापन

आंखों में इंफेक्शन

आंखों में इंफेक्शन5 / 7

आंख आना या अन्य संक्रमण से आंखों में पानी, लालिमा और खुजली हो सकती है. इसलिए आंखों में इंफेक्शन होने से बचाएं और गर्मियों में आंखों को साफ पानी से धोते रहें.

स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल

स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल 6 / 7

मोबाइल और लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने से आंखें थक जाती हैं, जिससे पानी आ सकता है. बेहतर होगा कि आप रोजाना स्क्रीन का कम इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

आंसू की नली ब्लॉक होना

आंसू की नली ब्लॉक होना7 / 7

अगर आंसू बाहर निकलने की बजाय जमा हो जाते हैं तो आंखों से पानी बहने लगता है. अगर आपकी आंखों में दर्द हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन