किस बीमारी में सुनने की क्षमता हो जाती है कम? ये लक्षण दिखें तो ना करें नजरअंदाज
Hearing Loss Disease: अगर लगातार आपके सुनने की क्षमता कम हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार यह बढ़ती उम्र नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है.

Sunne Ki Shamta Kam Hona: एक उम्र के बाद सुनने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन अगर बहुत कम उम्र में आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. वैसे तो सुनने की क्षमता कम होना एक आम समस्या है, लेकिन गंभीर समस्या बन सकती है. कई बार लोग इसे उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे कई बीमारियां हो सकती हैं. सही समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है.
ओटाइटिस मीडिया
2 / 6यह कान के बीच वाले हिस्से में होने वाला इंफेक्शन है. हालांकि, यह बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है, जिससे कान में दर्द, बुखार और सुनाई कम देना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.
प्रेस्बाइक्यूसिस की बीमारी
3 / 6यह बीमारी बढ़ती उम्र के साथ होती है, जिसमें धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम हो जाती है. ज्यादा शोर में बात समझने में भी दिक्कत होती है. इसलिए इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
कान साफ ना होना
4 / 6कई बार कान साफ ना होने की वजह से भी ऐसा हो जाता है. आपको अपना कान साफ करना चाहिए और अगर जरूरत से ज्यादा गंदगी है तो डॉक्टर से पास जाकर साफ करवाएं.
मेनियर डिजीज
5 / 6यह कान में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. इस दौरान इंसान को कम सुनाई देता है और चक्कर आते हैं और कान में दबाव महसूस होता है. अगर आपको ऐसा कुछ भी नजर आए तो नजरअंदाज ना करें.
गंभीरता से कब लेना चाहिए?
6 / 6अगर सुनने में अचानक कमी आए और इसके साथ आपके कान में तेज दर्द या इंफेक्शन महसूस हो तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं. साथ ही, 3 दिन में समस्या ठीक ना हो और चक्कर और उल्टी के साथ सुनाई कम हो तो जरूर जाएं.