क्या किडनी के पेशेंट को हॉट वाटर थेरेपी लेनी चाहिए? जानें 5 बड़े कारण
Warm Water Therapy Benefits: अगर आपको किडनी की बीमारी है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हॉट वाटर थेरेपी लेना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, किडनी के मरीजों को हॉट वाटर थेरेपी अपनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कई मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकती है.

Warm Water Good For Kidney Patients: आजकल कई लोग हॉट वाटर थेरेपी शरीर को डिटॉक्स करने और दर्द से राहत पाने के लिए करवाते हैं. इस दौरान गर्म पानी से नहाना, गर्म पानी पीना या हॉट वॉटर बैग से सिकाई करना आदि जैसी चीजें शामिल होती हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि हॉट वाटर थेरेपी कई तरह से फायदेमंद हो सकती है, लेकिन यह उठता है कि क्या किडनी के मरीजों के लिए यह तरीका सही है? एक्सपर्ट के अनुसार, किडनी के मरीजों को हॉट वाटर थेरेपी अपनाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि कई मामलों में यह नुकसान भी पहुंचा सकती है.
शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालना
2 / 6यह थेरेपी काफी फायदेमंद मानी जाती है. कहा जाता है गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा तेज हो सकता है. इससे शरीर में जमा टॉक्सिन पसीने और यूरिन के जरिए बाहर निकलने में मदद मिलती है.
पाचन बेहतर होना
3 / 6गर्म पानी पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है. यह खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है और गैस या कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है. इसलिए आप यह थेरेपी आसानी से ले सकते हैं.
ब्लड सर्कुलेशन पर असर होना
4 / 6गर्म पानी से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है. बेहतर खून संचार शरीर के हिस्सों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करता है. आप इसे सही तरीके से लें यकीनन फायदा होगा.
स्ट्रेस कम होना
5 / 6गर्म पानी से मन को शांति मिलती है और इससे स्ट्रेस और बेचैनी कम हो सकती है. जिन लोगों को क्रोनिक किडनी डिजीज जैसी समस्या होती है, उनके लिए मानसिक शांति भी काफी जरूरी मानी जाती है.
शरीर को आराम मिलना
6 / 6गर्म पानी थकान को उतारने का काम करता है. इसकी सिकाई करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है. जिन किडनी मरीजों के शरीर में दर्द या जकड़न महसूस होती है, उन्हें इससे थोड़ी राहत मिल सकती है.