किडनी प्रॉब्लम में स्किन क्यों बदलने लगती है? जानिए 5 बड़े संकेत

Kidney Ki Bimari Mein Khujli Hona: स्किन में होने वाले छोटे बदलाव कभी-कभी नजरअंदाज किए जा सकते हैं, लेकिन अगर परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो यह किडनी में परेशानी का संकेत हो सकती है. इसलिए इन संकेतों की पहचान करें और वक्त पर इलाज कराएं. 

kidney damage symptoms
1 / 6
kidney damage symptoms

Early Stage Kidney Disease Rash: किडनी शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो टॉक्सिन या गंदे पानी को बाहर निकालने का काम करती है. किडनी शरीर की सफाई करके  पेशाब को बनाती है, ताकि सारी गंदगी को बाहर निकाला जा सके. हालांकि,  जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो ये गंदगी शरीर में जमा होने लगती है. इसका असर सिर्फ अंदर ही नहीं, बल्कि हमारी स्किन पर भी साफ दिखाई देने लगता है. कई बार स्किन में होने वाले बदलाव किडनी की बीमारी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. आइए जानते हैं किडनी प्रॉब्लम में स्किन क्यों बदलती है और इसके 5 बड़े संकेत.

विज्ञापन

किडनी खराब होने पर स्किन क्यों बदलती है?

किडनी खराब होने पर स्किन क्यों बदलती है? 2 / 6

किडनी जब कमजोर होती है तो शरीर के सारे टॉक्सिन्स यूरिया में जमा होने लगते हैं. इससे ब्लड सुर्कुलेश और हार्मोन बैलेंस भी इफेक्ट होते हैं. साथ ही, स्किन का रंग और  टेक्सचर बदलने लगता है.

विज्ञापन

स्किन का ड्राई और खुश्क हो जाना

स्किन का ड्राई और खुश्क हो जाना3 / 6

किडनी प्रॉब्लम में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है. यह इसलिए होता है क्योंकि शरीर में नमी का संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसी स्किन में खुजली भी हो सकती है और एक वक्त के बाद बढ़ सकती है.

खुजली होना

खुजली होना  4 / 6

अगर बिना वजह आपके खुजली हो रही है या बिना एलर्जी के लगातार खुजली हो रही है तो यह किडनी खराब होने का संकेत है. आप इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

स्किन का रंग बदलना

स्किन का रंग बदलना 5 / 6

किडनी की बीमारी में स्किन का रंग पीला, धूसर या डल हो सकता है. यह खून में गंदगी जमा होने और एनीमिया के कारण होता है. अगर आपकी स्किन का रंग बदल रहा है तो डॉक्टर से बात करें.

सूजन आना

सूजन आना 6 / 6

चेहरे, आंखों के आसपास, हाथों और पैरों में सूजन दिखना भी किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. जब किडनी पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में सूजन आने लगती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन