सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने से क्या होगा? आपकी हेल्थ में होंगे ये 5 तरह के बदलाव
What Happens When You Drink Cold Water: गर्मियों में अक्सर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट इसे पीने से क्या होता है? कई बार जरूरत से ज्यादा पीने से शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं और साइड इफेक्ट भी नजर आने लगते हैं.

Thanda Pani Peene Ke Nuksan: सुबह उठते ही पानी पीना एक अच्छी आदत मानी जाती है, लेकिन अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो इसका असर आपके शरीर पर अलग तरह से पड़ सकता है. कुछ लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है, तो कुछ के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि सुबह खाली पेट ठंडा पानी पीने से शरीर में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं.
मेटाबॉलिज्म पर असर
2 / 6रोज सुबह ठंडा पानी पीने से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इससे आपका मेटाबॉलिज्म थोड़ा एक्टिव हो सकता है, लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पाचन क्रिया को धीमा भी कर सकता है.
पाचन पर असर
3 / 6खाली पेट जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीने से नुकसान हो सकता है. कई बार ठंडा पानी पेट की आंतरिक गर्मी कम करने का काम करता है. इससे खाना पचने में परेशानी होने लगती है और गैस बनने जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
गले और साइनस की समस्या
4 / 6ठंडे पानी से साइनस की समस्या भी हो सकती है. अगर आप रोजाना सुबह ठंडा पानी पीते हैं तो सर्दी जुकाम या साइनस की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
शरीर को डिटॉक्स करने में असर
5 / 6सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, लेकिन ठंडा पानी यह पूरी प्रक्रिया को धीमा कर देता है. यह हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता है. इसलिए गुनगुना पानी डिटॉक्स के लिए ज्यादा बेहतर है.
दिल पर असर
6 / 6बहुत ठंडा पानी पीने दिल की हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है. कुछ लोगों के लिए जरूरत से ज्यादा ठंडा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए हल्का गुनगुना या तुरंत फ्रिज का पानी पीने से बचें.