काली मिर्च का पानी से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Kali Mirch Ke Fayde: काली मिर्च का पानी कई चीजों में फायदेमंद हो सकता है. नियमित रूप से सेवन करने से सर्दी-खांसी, पाचन समस्या, वजन बढ़ना और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी कई समस्याओं में मदद मिल सकती है. 

Kali Mirch Ke Fayde
1 / 6
काली मिर्च का पानी पीने से क्या होगा? Image Credit- Freepik

Black Paper Water Benefits: काली मिर्च का इस्तेमाल किचन में कई तरह से किया जाता है. कुछ लोग खाने के ऊपर से डालकर काली मिर्च खाते हैं तो कुछ लोग व्यंजन बताने वक्त डालते हैं. यह स्वाद के साथ हेल्थ को फायदा नहीं देने का काम करता है. आयुर्वेद में काली मिर्च को मसालों की रानी कहा जाता है. इसका पानी पीने से शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं काली मिर्च का पानी किन बीमारियों में फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

गले की खराश पर असर 

गले की खराश पर असर  2 / 6

काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसका पानी पीने से गले की खराश कम हो जाएगी और यह खांसी और बलगम में राहत देने का काम करता है.

विज्ञापन

पाचन संबंधी समस्याएं

पाचन संबंधी समस्याएं 3 / 6

अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की समस्या रहती है तो काली मिर्च का पानी फायदेमंद हो सकता है. यह पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है और पेट फूलना और गैस कम करता है.

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने में मददगार 4 / 6

काली मिर्च में मौजूद पिपरीन फैट को कम करने में मदद करता है. इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमी चर्बी भी हटने लगती है. आप सुबह के वक्त इसका सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज कंट्रोल 

डायबिटीज कंट्रोल  5 / 6

काली मिर्च ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने का काम करती है. यह लेवल को सही रखने में मदद करती है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है.

काली मिर्च का पानी कैसे पिएं? 

काली मिर्च का पानी कैसे पिएं?  6 / 6

इसके लिए एक गिलास पानी में 4 काली मिर्च कूटकर डालें और पानी को उबालकर पिएं. इसका सेवन रोजाना सुबह के वक्त करें, यकीनन कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन