कच्चा अंडा खाने से क्या होता है? जानिए हकीकत, वरना हो सकता है नुकसान

Raw Egg Eating Side Effects: अंडा खाना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप कच्चा अंडा खाना शुरू कर दें. कई मामलों में कच्चा अंडा खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

raw egg eating side effects
1 / 6
कच्‍चे अंडे खाने की आदत को तुरंत बदलें. Image Credit- Freepik

Kachha Anda Khane Ke Nuksan: अंडा प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. इसलिए कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. एक्सपर्ट्स भी अंडा रोज खाने की सलाह देते हैं. कुछ लोग फिटनेस या बॉडी बनाने के लिए कच्चा अंडा भी पी लेते हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा अंडा खाना हमेशा सुरक्षित नहीं माना जाता. इससे शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है. आइए जानते हैं कच्चा अंडा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

प्रोटीन नहीं मिलता

प्रोटीन नहीं मिलता2 / 6

कई लोगों को लगता है कि कच्चा अंडा खाने से प्रोटीन मिलता है, लेकिन यह हकीकत नहीं है. प्रोटीन अंडा पकने के बाद ही आता है. इसलिए यह बिल्कुल भी ना समझें कि कच्चे अंडे में ज्यादा प्रोटीन होता है.

विज्ञापन

बायोटिन की कमी होना

बायोटिन की कमी होना3 / 6

कई रिसर्च के मुताबिक, कच्चे अंडे की सफेदी में एविडिन नाम का एक प्रोटीन होता है. यह शरीर में विटामिन B7 को आने से रोकता है. लंबे समय तक कच्चा अंडा खाने से बाल झड़ना जैसी परेशानियां हो जाती हैं.

पाचन संबंधी परेशानी

पाचन संबंधी परेशानी4 / 6

कच्चा अंडा खाने से गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें कच्चा अंडा खाने से बचना चाहिए. आप अच्छी तरह से अंडा पकाकर खाएं.

विज्ञापन

डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को कमजोर

डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को कमजोर5 / 6

कच्चा अंडा आपके डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को कमजोर कर सकता है. अगर आपको पहले से पेट से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत है तो इसे भूल से ना खाएं. इसलिए अंडे को हमेशा उबालकर या पकाकर खाने की सलाह दी जाती है.

फूड पॉइजनिंग होना

फूड पॉइजनिंग होना6 / 6

कच्चा अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इसका सेवन करते ही आपको उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. यही वजह है कि एक्सपर्ट कच्चे अंडे से बचने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन