कब्ज में केला क्यों नहीं खाना चाहिए? यहां जानिए पेट साफ करने के देसी तरीके
Kabj Mein Kela Khana: केला कई तरह से फायदा पहुंचाने का काम करता है, लेकिन इसे गलत तरीके से खाया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. कई रिसर्च में बताया गया है कि कब्ज होने पर केला नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पेट साफ नहीं होता है.

Banana Eating Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण कब्ज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कब्ज होने पर कई लोग केला खाने से मना करते हैं, लेकिन क्या वाकई में केला खाने से कब्ज की समस्या बढ़ती है? अगर हां, तो पेट को साफ रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए. अगर आपको नहीं पता है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यहां पर ऐसे घरेलू टिप्स बताए गए हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है.
क्या कब्ज में केला नहीं खाना चाहिए?
2 / 6अगर आपको कब्ज है तो कच्चा केला खाने से बचना चाहिए. कच्चे केले में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है, जिसे पचने में समय लगता है. इससे कुछ लोगों में कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है. इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी
पका हुआ केला
3 / 6वहीं, अच्छी तरह पका हुआ केला फाइबर और प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है.इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर मल को नरम बनाने में मदद कर सकता है. हालांकि, अगर बहुत अधिक मात्रा में पका केला खाया जाए और साथ में पानी न पिया जाए तो कुछ लोगों में परेशानी हो सकती है.
पेट साफ करने के लिए क्या करें?
4 / 6सुबह खाली पेट 2 गिलास गुनगुना पानी पीने से आंतें सक्रिय होती हैं और मल त्याग में आसानी हो सकती है. आप इसमें नींबू को भी मिला सकते हैं, क्योंकि यह पेट को साफ करने का काम करता है.
रात में भिगोकर खाएं ये चीज
5 / 6अगर आप रात को अंजीर या किशमिश को भिगोकर रख दें. फिर सुबह उठकर पानी में डालकर पीएं, इससे आपके पेट को बहुत ही राहत मिलेगी, क्योंकि इनमें प्राकृतिक फाइबर अच्छी मात्रा में होती है.
कब्ज से बचने के लिए क्या करें?
6 / 6अपने खाने का टाइम बनाएं और तली हुई चीजों से दूर करें. बेहतर होगा कि आप रोजाना फ्रेश फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. साथ में पानी पिएं और पेट को साफ रखने की कोशिश करें. इसे भी पढ़ें- समुद्री नमक पानी में डालकर पीने से क्या होगा? ये बदलाव जानकर हो जाएंगे हैरान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















