समुद्री नमक पानी में डालकर पीने से क्या होगा? ये बदलाव जानकर हो जाएंगे हैरान
Sea Salt Benefits:समुद्री नमक खाना हर इंसान के लिए संभव नहीं है, लेकिन इसे आसानी से पिया जा सकता है. अगर इसे पानी में डालकर पिया जाए तो कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं. बस आपको एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.

Sea Salt Drink: आजकल हेल्थ से जुड़े कई ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक है समुद्री नमक को पानी में मिलाकर पीना भी शामिल है. कुछ लोगों के लिए इस ट्रेंड को फॉलो करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसे बहुत ही फायदेमंद बताते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है कि इसका सेवन करना हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या यह सबके लिए फायदेमंद है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर करना
2 / 6समुद्री नमक में सोडियम के साथ-साथ मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे कुछ मिनरल्स बहुत कम मात्रा में मौजूद हो सकते हैं. इसलिए पसीना आने के बाद इसका सेवन किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के गालब्लैडर में 10 सालों तक रही 11mm पथरी! जानिए Gallstones के साइलेंट लक्षण कैसे होते हैं
पाचन पर असर पड़ सकता है
3 / 6कुछ लोगों का मानना है कि हल्का नमक और पानी पाचन को सही रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. हालांकि, इसके फायदे हर किसी के लिए एक जैसे नहीं होते हैं. कई बार ज्यादा मात्रा नुकसानदायक हो सकती है.
शरीर में पानी का स्तर बनाए रखना
4 / 6सोडियम शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक लेने पर शरीर में पानी रुक सकता है, जिससे सूजन महसूस हो सकती है. इसलिए आप इसकी ड्रिंक भी बनाकर पी सकते हैं.
क्या रोज समुद्री नमक वाला पानी पीना चाहिए?
5 / 6अगर आप पूरी तरह से हेल्दी हैं, तब भी रोजाना समुद्री नमक वाला पानी पीने की आदत बनाना सही नहीं है. शरीर को जितने सोडियम की जरूरत होती है, वह नॉर्मल खाना से आसानी से मिल जाता है.
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
6 / 6अगर आपको कोई बीमारी है या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसका सेवन ना करें. किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए भी यह अच्छा नहीं है. इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें. इसे भी पढ़ें- Cancer Symptoms: कैंसर के 5 ऐसे लक्षण जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए नजरअंदाज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.