सुबह उठते ही किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गर्म पानी? जान लीजिए वरना हो सकती है परेशानी
Warm Water Side Effects: सुबह गुनगुना पानी पीना कई लोगों के लिए एक अच्छी आदत हो सकती है, लेकिन यह सभी को फायदा देने का काम करे, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को काफी नुकसान हो जाता है.

Warm Water Benefits: उठते ही गर्म पानी पीने की सलाह अक्सर दी जाती है. माना जाता है कि इससे पाचन बेहतर होता है, शरीर हाइड्रेट रहता है और दिन की शुरुआत अच्छी होती है. हालांकि, हर व्यक्ति के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना सही नहीं होता. कुछ लोगों में यह आदत फायदे की बजाय परेशानी भी बढ़ सकती है. इसलिए पानी पीने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.
क्या सुबह गर्म पानी पीना हमेशा फायदेमंद होता है?
2 / 7गुनगुना पानी पीना आमतौर पर अच्छा माना जाता है और यह कई लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है. लेकिन अगर पानी बहुत ज्यादा गर्म हो या किसी इंसान को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो इससे असहजता या लक्षण बढ़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें-
मुंह या गले में छाले रहना
3 / 7अगर आपके मुंह में छाले हैं या गले में सूजन और जलन की समस्या है तो बहुत गर्म पानी पीने से दर्द और बढ़ सकता है. ऐसे में नॉर्मल या हल्का गुनगुना पानी बेहतर माना जाता है.
एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या
4 / 7जिन लोगों को बार-बार एसिडिटी, गैस या सीने में जलन रहती है, उन्हें बहुत गर्म पानी से परेशानी महसूस हो सकती है. हालांकि, हर इंसान के लिए फायदे अलग हो सकते हैं.
पेट बहुत संवेदनशील होना
5 / 7कुछ लोगों का पाचन तंत्र काफी संवेदनशील होता है. ऐसे लोगों को खाली पेट गर्म पानी पीने से पेट में जलन, ऐंठन या असहजता महसूस हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो पानी पीना बेहतर हो सकता है.
बार-बार डिहाइड्रेशन होना
6 / 7अगर शरीर में पहले से पानी की कमी है तो सिर्फ गर्म पानी पीने के बजाय पर्याप्त मात्रा में सामान्य या गुनगुना पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रोलाइट्स भी लें.
गर्म पानी पीते समय रखें ये सावधानियां
7 / 7अगर बहुत ज्यादा उबलता हुआ या गर्म पानी कभी न पिएं. पानी इतना गुनगुना हो कि आराम से पिया जा सके और सुबह उठते ही 2 गिलास पानी सही माना जाता है. इसे भी पढ़ें- अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















