लिवर खराब होने पर कहां खुजली होती है? | Liver Disease Symptoms

Liver Disease Symptoms: लिवर की बीमारी में खुजली कहां होती है और लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं, जानिए यहां. इस तरह शरीर बताता है कि लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.

Liver Disease Symptoms
1 / 7
Liver Disease Symptoms

Liver Disease Signs: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. लिवर खराब होता है या ठीक तरह से काम नहीं करता है तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं और अन्य अंग ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं. ऐसे में समय रहते लिवर की दिक्कतों को पहचानकर लिवर की सेहत बेहतर करने की कोशिशें करना जरूरी होता है. शरीर के बाकी अंगों की ही तरह जब लिवर खराब (Liver Damage) होता है तो अलग-अलग तरह के संकेत देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर की बीमारी में शरीर के किस हिस्से पर खुजली होना शुरू हो जाती है और लिवर खराब होने के और कौन-कौन से लक्षण शरीर पर नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

हथेलियों और तलवों पर खुजली

हथेलियों और तलवों पर खुजली 2 / 7

लिवर खराब होने पर हथेलियों और तलवों पर खुजली हो सकती हैं. खासकर रात के समय यह खुजली बढ़ जाती है. इस खुजली का मतलब यह हो सकता है कि लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

शरीर में सूजन

शरीर में सूजन 3 / 7

लिवर की बीमारी में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पानी जमा होना शुरू हो जाता है. इससे पैरों में, आंखों के आस-पास और पेट में सूजन नजर आने लगती है.

शरीर का पीला पड़ना

शरीर का पीला पड़ना 4 / 7

शरीर का पीला पड़ना या पीलिया हो जाना लिवर की बीमारी का लक्षण होता है. इसमें त्वचा, नाखून और आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है.

विज्ञापन

आसानी से खरोंच लग जाना

आसानी से खरोंच लग जाना 5 / 7

अगर त्वचा किसी चीज से हल्का सा भी रगड़ खा गई है तो खरोंच लग जाती है और खून निकलने लगता है. जल्दी चोट लगना और चोट का ना भरना लिवर की दिक्कतों की तरफ इशारा करता है.

पेट में दर्द

पेट में दर्द 6 / 7

पेट के दाहिनी ओर ऊपर की तरफ अक्सर ही दर्द रहने लगता है. यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है. इसमें पेट में सूजन भी दिख सकती है.

विज्ञापन

लक्षण दिखें तो क्या करें

लक्षण दिखें तो क्या करें 7 / 7

शरीर पर अगर लिवर खराब होने के लक्षण नजर आने लगे हैं तो इंतजार ना करें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. बीमारी का जल्द से जल्द पता लगा लिया जाए तो इलाज शुरू किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन