क्या 2 हफ्ते में फिर से पीरियड आना नॉर्मल है?

Period In 2 Weeks: महीने में 2 बार पीरियड्स आना या कहें पीरियड खत्म होने के 15 दिन बाद ही पीरियड आ जाना किस दिक्कत का लक्षण हो सकता है, जानिए यहां.

15 Din Me Period Aane ka karan
1 / 7
15 Din Me Period Aane ka karan

15 Din Me Period Aana: लड़कियों को हर महीने एक पीरियड साइकिल आती है जिसमें पीरियड आमतौर पर 4 से 5 दिनों के लिए रहता है. कई बार पीरियड्स कम होते हैं और साइकिल कम दिनों के लिए रहती है, वहीं कई बार पीरियड्स 5 से ज्यादा दिनों तक भी रहते हैं. पीरियड की दूसरी साइकिल 26 या 28 दिनों के बाद शुरू होती है. लेकिन, पीरियड्स अगर 2 हफ्तों में ही फिर से आ गए हैं या महीने में 2 बार पीरियड्स हो रहे हैं तो यह नॉर्मल नहीं है. यहां जानिए 15 दिन बाद ही दोबारा पीरियड्स हो जाना किस समस्या का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

ऑव्यूलेशन ना होना

ऑव्यूलेशन ना होना2 / 7

ओव्यूलेशन ना होने को एनोव्यूलेशन कहते हैं. एनोव्यूलेशन में पीरियड की साइकिल छोटी हो सकती है और 21 दिन से कम दिनों में ही दोबारा पीरियड आ सकता है. इससे पीरियड की साइकिल लंबी होने जैसे लक्षण भी दिखते हैं.

विज्ञापन

थायराइड की दिक्कतें

थायराइड की दिक्कतें 3 / 7

हाइपरथायराइडिज्म या हाइपोथायराइडिज्म में पीरियड साइकिल छोटी हो सकती है. थायराइड की दिक्कतों में हार्मोन प्रभावित होते हैं जिससे पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं.

बर्थ कंट्रोल बदलने पर

 बर्थ कंट्रोल बदलने पर 4 / 7

अगर आपने कोई नया बर्थ कंट्रोल शुरू किया है, बर्थ कंट्रोल बंद किया है या बर्थ कंट्रोल की दवा या डिवाइस बदला है तो इससे भी दोबारा पीरियड आ सकता है.

विज्ञापन

गर्भाशय से जुड़ी दिक्कतें

गर्भाशय से जुड़ी दिक्कतें 5 / 7

गर्भाशय में फाइब्रोइड्स या पॉलिप्स होने पर कुछ ही दिनों में दोबारा ब्लीडिंग हो सकती है. इसीलिए 15 दिनों में फिर से पीरियड्स हो तो इस दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

किसी तरह का इंफेक्शन या दूसरे कारण

 किसी तरह का इंफेक्शन या दूसरे कारण 6 / 7

किसी तरह का कोई इंफेक्शन हो जाने पर, एकदम से वजन घटाने पर या फिर PCOS में 2 हफ्ते बाद ही दोबारा पीरियड्स आ सकते हैं.

विज्ञापन

15 दिन में पीरियड आ जाए तो क्या करें

15 दिन में पीरियड आ जाए तो क्या करें 7 / 7

अगर आपको 15 दिन में फिर से पीरियड आ जाए तो इस दिक्कत को हल्के में ना लें और डॉक्टर से संपर्क करें. गाइनोकोलॉजिस्ट समस्या का पता लगाकर इलाज शुरू करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन