शरीर के किस अंग को फायदा देती है ब्लैक कॉफी? बीमारी को भी रखती है दूर

Black Coffee Benefits: शरीर के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती है ब्लैक कॉफी. लेकिन, क्या आप जानते हैं शरीर के कौन से अंग को ठीक करने की क्षमता रखती है ब्लैक कॉफी?

Black coffee for liver
1 / 7
Black coffee for liver

Coffee Pine Ke Fayde: ब्लैक कॉफी को यूं तो लोग स्वाद के लिए या पतले होने के लिए पी लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं शरीर का एक ऐसा अंग भी है जिसे कॉफी के सेवन से भरपूर फायदा मिलता है. कॉफी ना सिर्फ इस अंग को दुरुस्त रखती है बल्कि इसे बीमारियों से बचाने में भी असर दिखाती है. ऐसे में यहां जानिए ब्लैक कॉफी (Black Coffee) पीने पर सबसे ज्यादा किस अंग को फायदा मिलता है.

विज्ञापन

लिवर पर कॉफी के फायदे

लिवर पर कॉफी के फायदे 2 / 7

ब्लैक कॉफी के फायदे सबसे ज्यादा लिवर को मिलते हैं. ब्लैक कॉफी लिवर को प्रोटेक्ट करती है. इससे लिवर डैमेज का खतरा कम होता है और यह लिवर से गंदे टॉक्सिंस को भी साफ कर देती है. ऐसे में कॉफी के सेवन से फैटी लिवर की दिक्कत भी कम होती है.

विज्ञापन

मूड रहता है अच्छा

मूड रहता है अच्छा 3 / 7

ब्लैक कॉफी के फायदे दिमाग को भी मिलते हैं. यह ब्रेन को स्टिम्यूलेट करती है और इससे मूड बेहतर होने में मदद मिलती है. कॉफी का सेवन करने पर अवसाद भी कम होता है.

दिल को मिलते हैं फायदे

दिल को मिलते हैं फायदे 4 / 7

ब्लड प्रेशर को कम करने से लेकर इंफ्लेमेशन को कम करने और कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी कॉफी के फायदे दिखते हैं. यह अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करती है.

विज्ञापन

पाचन रहता है दुरुस्त

पाचन रहता है दुरुस्त 5 / 7

अगर आपको अक्सर ही पेट फूला हुआ महसूस होता है तो आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं. ब्लैक कॉफी पीने पर ब्लोटिंग कम होती है.

कम होता है वजन

कम होता है वजन 6 / 7

वेट लॉस करने के लिए ब्लैक कॉफी को अपने खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. ब्लैक कॉफी असरदार फैट बर्नर की तरह काम करती है.

विज्ञापन

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर 7 / 7

ब्लैक कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाती है. इसके अलावा, सेल्स को डैमेज होने से रोकने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर करने में भी इसका असर दिखता है.

यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन