रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया

Raw Garlic Benefits: रोज सुबह कच्चा लहसुन खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि इसके कई फायदे मिल सकते हैं. आइए जानते हैं डॉक्टर सलीम जैदी कच्चा लहसुन खाने के कौन से फायदे बता रहे हैं.

roj lahsun khane se kya hota hai
1 / 7
roj lahsun khane se kya hota hai

Kacha Lahsun Khane Ke Fayde: कच्चा लहसुन एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने पर एक नहीं बल्कि कई बीमारियां दूर हो सकती हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि कच्चा लहसुन खाने पर शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं. डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि अगर रोजाना सुबह सही तरीके से कच्चा लहसुन (Raw Garlic) खाएंगे तो आपको डॉक्टर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर कम होता है

हाई ब्लड प्रेशर कम होता है2 / 7

रोज सुबह कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत की जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल कम होता है

कॉलेस्ट्रोल कम होता है 3 / 7

कच्चे लहसुन के सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल पिघलने लगता है. कुछ हफ्तों में LDL 10 से 15 प्रतिशत तक कम भी हो सकता है.

मजबूत होती है इम्यूनिटी

मजबूत होती है इम्यूनिटी 4 / 7

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी इंफेक्शंस को दूर रखती है. ऐसे में लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है और सर्दी-जुकाम पास नहीं फटकते हैं.

विज्ञापन

लिवर साफ होता है

लिवर साफ होता है 5 / 7

कच्चा लहसुन खाने पर लिवर को साफ होने में मदद मिलती है. इससे लिवर की सेहत दुरुस्त रहने लगती है.

पाचन तंत्र को फायदा

पाचन तंत्र को फायदा 6 / 7

डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि कच्चा लहसुन खाने से गट हेल्थ को भी फायदे मिलते हैं. इससे गट हेल्थ अच्छी रहने लगती है.

विज्ञापन

कैसे खाएं कच्चा लहसुन

कैसे खाएं कच्चा लहसुन 7 / 7

रोजाना सुबह कच्चे लहसुन की 1 या 2 कली लेकर उसे कुचल लें या बारीक काट लें. अब इस लहसुन को 10 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद लहसुन खाएं और ऊपर एक गिलास गर्म पानी पी लें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन