कौन सी चीज खाने से खून साफ होता है?

Which foods purify blood: खून साफ ना हो तो शरीर को बीमारियों का घर बनते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने पर खून साफ होने लगता है.

Foods that clean blood
1 / 7
Foods that clean blood

How To Clean Blood Naturally: खून शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, पोषण पहुंचाता है और जब शरीर से टॉक्सिंस या गंदगी निकलती है तो खून कोशिकाओं की रक्षा करता है. ऐसे में खून को साफ रखना (Khoon Saaf Karna) जरूरी होता है. खून में टॉक्सिंस, अपशिष्ट या हानिकारक तत्व बढ़ने पर खून गंदा होने लगता है. ऐसे में खून को साफ रखने के लिए आप अपने खानपान में बदलाव कर सकते हैं. यहां जानिए क्या खाने पर खून को साफ रखा जा सकता है.

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां 2 / 7

पालक, केल और धनिया जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने खानपान का हिस्सा बनाएं. इनमें क्लोरोफिल होता है जो टॉक्सिंस को बांधकर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है.

विज्ञापन

चुकंदर खाएं

चुकंदर खाएं 3 / 7

चुकंदर खून को साफ करने में मददगार होता है. इसे खाने पर शरीर डिटॉक्स होने लगता है और गंदे टॉक्सिंस शरीर से निकल जाते हैं.

हल्दी भी है फायदेमंद

हल्दी भी है फायदेमंद 4 / 7

खून को साफ करने के लिए हल्दी का सेवन किया जा सकता है. हल्दी में करक्यूमिन होता है जो इंफ्लेमेशन को कम करने में मददगार होता है और लिवर को प्रोटेक्ट करता है.

विज्ञापन

लहसुन का करें सेवन

लहसुन का करें सेवन 5 / 7

लहसुन में सल्फर होता है जो लिवर एंजाइम्स को स्टिम्यूलेट करता है और खून को साफ करने में मदद करता है. लहसुन धमनियों में जमा गंदे प्लाक को भी कम कर सकता है.

पिएं पर्याप्त मात्रा में पानी

पिएं पर्याप्त मात्रा में पानी 6 / 7

खानपान को अच्छा रखने के साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है. खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पिएं. पानी पीते रहने से किडनी को शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

हर्बल टी भी दिखाएगी असर

हर्बल टी भी दिखाएगी असर 7 / 7

खून साफ करने के लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी पी जा सकती है. आप चाहे तो नीम का पानी भी पी सकते हैं. आयुर्वेद में नीम को ब्लड प्यूरीफायर कहा जाता है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन