बीपी हाई होने पर कैसे पता चलता है? यहां जानिए हाई ब्लड प्रेशर के 7 लक्षण कौन से हैं

High Blood Pressure Symptoms: समय रहते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर को कम ना किया जाए तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या की वजह बन सकता है. यहां जानिए बीपी बढ़ने के लक्षण.

High BP Symptoms
1 / 8
High BP Symptoms

High BP Ke Lakshan: ब्लड प्रेशर बढ़ने को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है. ब्लड प्रेशर की रीडिंग में सिस्टोलिक और डायस्टोलिक नंबर होते हैं. अगर दोनों ही नंबर ज्यादा आएं तो ब्लड प्रेशर को हाई कहा जाता है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में धमिनयों में खून तेजी से बहने लगता है और धमनियों को डैमेज करता है. अगर यही दिक्कत लंबे समय तक बनी रहे तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ओर्गन डैमेज तक हो सकता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर को समय रहते पहचानना और कम करना जरूरी है. यहां जानिए ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कैसे लक्षण (High BP Symptoms) नजर आते हैं.

विज्ञापन

सीने में दर्द

सीने में दर्द 2 / 8

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सीने में तेज दर्द होने लगता है और अचानक से असहजता महसूस होती है. ऐसा दिल पर दबाव पड़ने से होता है.

विज्ञापन

सांस फूलना

सांस फूलना 3 / 8

हाई ब्लड प्रेशर में सांस फूलने लगती है और थोड़ा सा भी कोई काम या एक्टिविटी करने पर व्यक्ति हांफने लगता है.

कमर में दर्द

कमर में दर्द 4 / 8

हाई ब्लड प्रेशर का एक लक्षण कमर में दर्द होना भी है. अगर बाकी लक्षणों के साथ कमर में दर्द भी हो रहा है तो यह हाई ब्लड प्रेशर का संकेत है.

विज्ञापन

हाथ-पैर सुन्न होना

हाथ-पैर सुन्न होना 5 / 8

हाई ब्लड प्रेशर में हाथ-पैर सुन्न महसूस हो सकते हैं. ऐसा धमनियों के डैमेज हो जाने पर होता है.

कमजोरी

कमजोरी 6 / 8

हाई बीपी से शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. हाइपरटेंशन से दिल पर दबाव पड़ता है, रक्त धमनियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर के अन्य अंगों खासकर किडनी पर प्रभाव पड़ता है जिस चलते कमजोरी महसूस होती है.

विज्ञापन

देखने में दिक्कत

देखने में दिक्कत 7 / 8

हाइपरटेंशन से आंखों के आस-पास की नाजुक कोशिकाएं डैमेज होने लगती हैं. इसे हाइपरटेंसिव रेटिनोपैथी कहते हैं. इसमें विजन ब्लर हो जाता है या डबल विजन होने लगता है.

बोलने में दिक्कत

बोलने में दिक्कत 8 / 8

अगर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो इससे बोलने में दिक्कत हो सकती है. यह मेडिकल इमरजैंसी है जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन