ग्रेड-1 Fatty Liver क्या होता है? ये संकेत दे सकते हैं बड़ी बीमारी का इशारा   

Grade Fatty Liver One Stage: फैटी लिवर का ग्रेड 1 एक शुरुआती स्टेज है, जिसे हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए. कई बार इसके लक्षण समझ नहीं आते, लेकिन धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला कर रहे होते हैं.  

Fatty Liver Ki Pehli Stage
1 / 6
Grade Fatty Liver One Stage

Fatty Liver Ki Pehli Stage: आजकल खाने-पीने का कोई रूटीन नहीं है और लाइफस्टाइल तो बहुत ही अनहेल्दी हो चुकी है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां शरीर के अंदर दस्तक दे रही हैं. लिवर फैटी हो रहा है, वजन बढ़ रहा है और नींद ना पूरी होने जैस समस्याएं हो रही हैं. हालांकि, Fatty Liver का पहला चरण यानी ग्रेड-1 होता है, जिसमें हल्के लक्षण नजर आते हैं. लेकिन इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

ग्रेड-1 फैटी लिवर क्या होता है?

ग्रेड-1 फैटी लिवर क्या होता है? 2 / 6

यह एक ऐसा स्थिति है जब लिवर में थोड़ी मात्रा में फैट जमा होने लगता है. यह फैटी लिवर बीमारी का शुरुआती स्टेज है. इसे साइलेंट स्टेज कहा जाता है, क्योंकि इसके कई लक्षण नजर नहीं आते.

विज्ञापन

पेट के दाईं तरफ हल्का दर्द होना

पेट के दाईं तरफ हल्का दर्द होना 3 / 6

इस स्टेज में लिवर की तरफ पेट के दाईं ओर हल्का सा दर्द होना शुरू होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर की कोशिकाओं में हल्का फैट जमा होता है, जिसकी वजह से दर्द होता है.

भूख कम हो जाना

भूख कम हो जाना 4 / 6

अगर आप 2 रोटी खाते हैं तो लिवर के फैटी होने पर भूख कम लगना शुरू हो जाती है. आपकी खुराक 2 से 1 हो सकती है. इसलिए अपनी डाइट पर जरूर ध्यान दें और वक्त पर फैटी लिवर की पहचान जरूर करें.

विज्ञापन

ऐसा किस वजह से होता है?

ऐसा किस वजह से होता है?5 / 6

लिवर फैटी गलत खानपान की वजह से होता है. ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से लिवर के ऊपर फैट जमने लगता है. डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत भी होने लगती है.

ध्यान न दिया तो क्या हो सकता है?

ध्यान न दिया तो क्या हो सकता है?6 / 6

अगर ग्रेड-1 को नजरअंदाज किया गया तो आपको ग्रेड 2 या 3 हो सकता है. इसमें लिवर में सूजन हो सकती है और कई बार लिवर डैमेज या सिरोसिस भी हो जाता है. इसलिए वक्त पर ध्यान दें और अपने लिवर का ध्यान रखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन