गाल में दर्द क्यों होता है? यहां जानिए 5 बड़े गंभीर कारण

Gaal Mein Dard Hona: गाल में दर्द कई कारणों से हो सकता है. वहीं, अगर गाल का दर्द लगातार बना रहता है, सूजन बढ़ती है या दर्द बहुत तेज हो जाता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से इसके होने की असल वजह जानें.

Gaal Mein Dard Hona
1 / 6
गाल में दर्द हो तो क्या करें? Image Credit- Freepik

Causes Inner Cheek Pain: कई बार गाल में दर्द महसूस होता है तो हम इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है अचानक गाल में हुआ दर्द कई मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है. कई रिसर्च के मुताबिक, गाल में दर्द दांत, नसों, साइनस या किसी संक्रमण की वजह से भी हो सकता है. अगर दर्द बार-बार हो रहा है या लंबे समय तक बना रहता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. देर किस बात की आइए गाल में दर्द होने के 5 बड़े कारण जानते हैं.  

विज्ञापन

दांतों में कैविटी होना

दांतों में कैविटी होना2 / 6

गाल में दर्द होने की सबसे बड़ी वजह दांतों में संक्रमण होना है. जब दांतों में कैविटी या बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं तो इसका असर आसपास के हिस्सों पर भी पड़ता है. अगर समय पर इलाज न कराया जाए तो यह संक्रमण बढ़ सकता है.

विज्ञापन

साइनस की समस्या

साइनस की समस्या3 / 6

साइनस जैसी बीमारी का संकेत गाल में दर्द होना है. साइनस नाक के आसपास मौजूद खाली जगह होती है, उसमें सूजन या संक्रमण हो जाए तो गाल और आंखों के आसपास दर्द होने लगता है.

नसों से जुड़ी समस्या होना

नसों से जुड़ी समस्या होना4 / 6

अगर आपके गाल में बहुत ज्यादा दर्द है तो हो सकता है आपको नसों से जुड़ी समस्या हो गई हो. इसलिए खुद को डॉक्टर को जरूर दिखाएं और दर्द की असल वजह जानें. इस स्थिति को Trigeminal Neuralgia कहा जाता है.

विज्ञापन

मुंह की एलर्जी होना

मुंह की एलर्जी होना5 / 6

अगर मुंह के अंदर या त्वचा पर कोई संक्रमण हो जाए तो भी गाल में दर्द हो सकता है. बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन की वजह से सूजन और दर्द महसूस हो सकता है. साथ ही अगर आपको बुखार है तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

जबड़े की समस्या

जबड़े की समस्या6 / 6

जबड़े की हड्डी या जोड़ में समस्या होने से भी गाल में दर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा, अगर आपको मुंह खोलते वक्त दर्द, जबड़े में जकड़न या गाल और कान के पास दर्द हो तो डॉक्टर से जरूर बात करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन