फैटी लिवर में घी खाना सही चाहिए या नहीं? जान लीजिए वरना हो सकती है खतरनाक स्थिति

Fatty Liver Mein Ghee Khana Chaiye: लिवर फैटी होने के बाद अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या इस दौरान घी का सेवन करना सही माना जाता है या परहेज करना चाहिए.

Fatty Liver Problem
1 / 6
फैटी लिवर में घी खाना सही है? Image Credit- Freepik

Fatty Liver Disease: फैटी लिवर में घी पूरी तरह बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर सही मात्रा में खाया जाए और संतुलित जीवनशैली अपनाई जाए तो यह नुकसान की बजाय फायदेमंद भी हो सकता है. हालांकि इसका सेवन करने का सही तरीका आप सभी को पता होना चाहिए. आइए जानते हैं फैटी लिवर में घी खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है.

विज्ञापन

सीमित मात्रा में खाएं घी

सीमित मात्रा में खाएं घी 2 / 6

घी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं. अगर आप सीमित मात्रा में घी लेते हैं तो यह लिवर के लिए नुकसानदायक नहीं होता, बल्कि पाचन में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

लिवर में फैट बढ़ने का खतरा

लिवर में फैट बढ़ने का खतरा 3 / 6

फैटी लिवर की समस्या में पहले से ही लिवर में फैट जमा होता है. ऐसे में ज्यादा घी खाने से यह समस्या और बढ़ सकती है, जिससे लिवर पर दबाव बढ़ता है.

वजन बढ़ने का खतरा

वजन बढ़ने का खतरा4 / 6

घी कैलोरी से भरपूर होता है. अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है, जो फैटी लिवर को और गंभीर बना देता है.

विज्ञापन

शुद्ध देसी घी ही खाएं

शुद्ध देसी घी ही खाएं 5 / 6

अगर आप घी खाते हैं तो हमेशा शुद्ध देसी घी खाएं. प्रोसेस्ड ऑयल या मिलावटी घी लिवर के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं. अगर आप मिलावटी खा रहे हैं तो परहेज करें.

संतुलित डाइट के साथ सेवन करना बेहतर

संतुलित डाइट के साथ सेवन करना बेहतर 6 / 6

फैटी लिवर में सिर्फ घी कम करना ही नहीं, बल्कि पूरी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. हरी सब्जियां, फल, फाइबर और नियमित एक्सरसाइज के साथ अगर थोड़ी मात्रा में घी लिया जाए तो नुकसान कम होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन