जीभ क्यों सूखती है? यहां जानिए जीभ के सूखने का क्या कारण हो सकता है

Jeebh Kyu Sukhti Hai: क्या आपको भी अक्सर अपनी जीभ सूखी हुई महसूस होती है? यहां जानिए जीभ सूखने का क्या कारण होता है और जीभ सूखने पर क्या करना चाहिए.

Kyu sukhti hai jeebh
1 / 7
Dry Tongue Causes

Dry Tongue Causes: जीभ सूखने की दिक्कत बहुत से लोगों को होती है. अक्सर ही ऐसा लगता है जैसे जीभ सूखकर कड़क होने लगी है और जीभ पर सूखी लकीरें भी बनने लगती हैं. इस स्थिति में जीभ पर सलाइवा भी नजर नहीं आता है. जीभ सूखने की यह दिक्कत किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकती है या किसी तरह के साइड इफेक्ट से ऐसा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए जीभ सूखने का क्या कारण (Jeebh Sukhne Ka karan) होता है और जीभ सूखने की दिक्कत को किस तरह दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

दवाओं का साइड इफेक्ट्स

दवाओं का साइड इफेक्ट्स 2 / 7

जीभ सूखने का एक बड़ा कारण दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है. एंटीडिप्रेसेंट या ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने पर ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

बीमारियां भी हो सकती हैं वजह

बीमारियां भी हो सकती हैं वजह 3 / 7

डायबिटीज या नर्व डैमेज में जीभ सूखने की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा, एड्स में जीभ प्रभावित होती है. एड्स में जीभ सूखती है और जीभ पर सफेद धारियां नजर आने लगती हैं.

डिहाइड्रेशन के कारण

डिहाइड्रेशन के कारण 4 / 7

जीभ सूखने का एक कारण शरीर में पानी की कमी भी होता है. पानी की कमी हो जाने पर जीभ सूखने लगती है. इससे मुंह में सलाइवा कम बनता है.

विज्ञापन

मुंह से सांस लेने पर

मुंह से सांस लेने पर 5 / 7

जो लोग मुंह से सांस लेते हैं उन्हें अक्सर ही जीभ सूखने की परेशानी होती है. मुंह से सांस लेने वाले लोगों का मुंह सूखने लगता है.

तनाव में भी ऐसा होता है

तनाव में भी ऐसा होता है 6 / 7

जीभ सूखने की एक बड़ी वजह तनाव लेना भी है. तनाव लेने से मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक दिक्कतें भी होने लगती हैं. इससे जीभ सूखने की दिक्कत खासतौर से होती है.

विज्ञापन

कैसे ठीक होगी ड्राई जीभ की दिक्कत

 कैसे ठीक होगी ड्राई जीभ की दिक्कत 7 / 7

अगर किसी आम परेशानी के कारण जीभ सूख रही है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से, सलाइवा स्टिम्यूलेट हो इसके लिए शुगर फ्री चुइंगम खाने से, कॉफी कम पीने से और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से जीभ सूखने की दिक्कत कम हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन