हथेली पर खुजली होना किस बीमारी के लक्षणों में आता है? नजरअंदाज करना पड़ सकता है सेहत पर भारी
Palm Itching Causes: कई बार हथेली पर खुजली होना आम दिक्कत जैसा लगता है लेकिन यह किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है जिसे समय रहते पहचानना जरूरी है.

Itchy Palm Causes In Hindi: हाथों पर खुजली होने पर अक्सर ही लोग हाथ चूम लेते हैं और कहते हैं कि शायद पैसा आने वाला है. लेकिन, हथेली पर खुजली होना ज्योतिष की दृष्टि से हटाकर विज्ञान की नजर से देखा जाए तो किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. लोग हाथों की खुजली को आम दिक्कत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन हथेली का खुजाना किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है जिसे समय रहते पहचानना जरूरी है. यहां जानिए किन-किन दिक्कतों में हाथों पर खुजली होती है.
एक्जेमा
2 / 7हथेली पर खुजली होने का कारण हैंड एक्जेमा हो सकता है. इसमें हथेली पर जरूरत से ज्यादा खुजलाहट महसूस होती है. इसमें हथेली पर छोटे दाने भी निकल सकते हैं.
एलर्जिक रिएक्शन
3 / 7परफ्यूम, मेटल, साबुन, डिइंफेक्टेंट या फिर मिट्टी और धूल वगैरह के कारण एलर्जी हो सकती है जिसकी वजह से हथेली में खुजली होती है.
डायबिटीज
4 / 7हथेली पर खुजली होने का एक कारण डायबिटीज हो सकता है. डायबिटीज में शरीर के ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ जाने पर स्किन ड्राई होने लगती है.
लिवर सिरोसिस
5 / 7लिवर सिरोसिस ऐसी बीमारी है जिसमें हथेली पर खुजली हो सकती है. ऐसे में अगर अक्सर ही आपको हथेली पर खुजली महसूस होती है तो यह लिवर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है.
नर्व डिसोर्डर
6 / 7हाथों की नर्व्स डैमेज होने पर या डायबिटीज के कारण नर्व्स को नुकसान होने पर हथेली में खुजली महसूस हो सकती है. कार्पल टनल सिंड्रोम में भी ऐसा होता है.
दवाओं का रिएक्शन
7 / 7कई बार दवाओं के रिएक्शन से भी हथेली पर खुजली होने लगती है. इस स्थिति में अपने डॉक्टर से बात की जा सकती है.