सावधान! बर्तन धोने वाला लिक्विड पहुंचा सकता है शरीर को नुकसान, डॉक्टर ने दी 5 चेतावनी

Is Dishwash Liquid Toxic: बर्तनों को साफ करने के लिए लिक्विड का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका गलत इस्तेमाल हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है.

Is Dishwash Liquid Toxic
1 / 6
डिशवॉश लिक्विड के नुकसान. Image Credit- Freepik

Harmful Chemicals In Dishwash Bar: लिक्विड डिश वॉश बर्तन साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इससे चिकनाई और बदबू को काफी हद तक दूर किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही लिक्विड आपकी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है? यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मुंबई स्थित ऑर्थोपेडिक सर्जन, स्वास्थ्य प्रशिक्षक और न्यूट्रीबाइट वेलनेस के सह-संस्थापक डॉ. मनन वोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया है. अगर आप भी रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं तो इन 5 चेतावनियों को जरूर जान लें.

विज्ञापन

केमिकल्स बॉडी में मिल जाना

केमिकल्स बॉडी में मिल जाना 2 / 6

डॉक्टर के मुताबिक, डिशवॉश लिक्विड में मौजूद हार्श केमिकल्स बर्तनों पर रह सकते हैं. अगर बर्तन ठीक से न धोए जाएं तो ये केमिकल्स खाने के साथ शरीर में चले जाते हैं.

विज्ञापन

स्किन एलर्जी और जलन होना 

स्किन एलर्जी और जलन होना  3 / 6

बार-बार बिना ग्लव्स के बर्तन धोने से स्किन की एलर्जी हो सकती है. आपको ड्राई, खुरदरी और एलर्जी-प्रोन की शिकायत हो सकती है.

हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ना 

हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ना  4 / 6

कुछ डिशवॉश लिक्विड बेकार होते हैं जो हार्मोनल बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं. ये समस्या खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरी मानी जाती है.

विज्ञापन

सांस से जुड़ी परेशानी 

सांस से जुड़ी परेशानी  5 / 6

खुशबू वाले लिक्विड में मौजूद केमिकल्स काफी मात्रा में मिलाए जाते हैं और बर्तन धोते वक्त सांस के जरिए शरीर में जाती है, जिससे सिरदर्द, एलर्जी या सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कत हो सकती है.

इम्यूनिटी पर असर

इम्यूनिटी पर असर 6 / 6

डॉक्टर के मुताबिक, लगातार केमिकल्स के संपर्क में रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन