दिल में सूजन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, इग्नोर करना हो सकता है जानलेवा

यंग लोगों के बीच बढ़ रहे हार्ट इंफ्लेमेशन के मामले का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. आइए जानते हैं शरीर में दिखने वाले शुरुआती लक्षण, दो गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है.

Heart Swelling Signs
1 / 8

विज्ञापन

बदलती लाइफस्टाइल से बढ़ रहा खतरा

बदलती लाइफस्टाइल से बढ़ रहा खतरा2 / 8

आजकल गलत खानपान, तनाव और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण दिल में सूजन यानी मायोकार्डिटिस के मामले बढ़ रहे हैं. यह स्थिति गंभीर इसलिए समय पर पहचान कर इसका इलाज करना जरूरी है.

विज्ञापन

शरीर में अचानक सूजन आना

शरीर में अचानक सूजन आना3 / 8

दिल में सूजन होने पर शरीर के कई हिस्सों में अचानक सूजन आ सकती है, जैसे हाथ, पैर, टखने और चेहरे पर बिना कारण सूजन दिखे तो यह हार्ट की समस्या का संकेत हो सकता है.

सांस लेने में दिक्कत होना

सांस लेने में दिक्कत होना4 / 8

सांस फूलना या सांस लेने में किसी तरह की मुश्किल जैसा एहसास भी दिल की सूजन का लक्षण हो सकता है. साथ ही, लेटने पर परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि फेफड़ों में तरल जमा होने लगता है और शरीर को ऑक्सीजन कम मिलती है.

विज्ञापन

सीने में दर्द का बढ़ना

सीने में दर्द का बढ़ना5 / 8

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना मायोकार्डिटिस का गंभीर संकेत हो सकता है. सांस लेने, चलने या लेटने पर दर्द बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

लगातार थकान और कमजोरी

लगातार थकान और कमजोरी6 / 8

अगर बिना मेहनत के लगातार थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है तो यह दिल की सूजन का संकेत हो सकता है. शरीर में ऑक्सीजन की कमी से यह समस्या बढ़ती है, इसलिए तुरंत जांच कराएं.

विज्ञापन

दिल की पंपिंग क्षमता कमजोर होना

दिल की पंपिंग क्षमता कमजोर होना7 / 8

मायोकार्डिटिस में दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे रक्त पंप करने की क्षमता प्रभावित होती है. इससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंच पाता, जिससे गंभीर बीमारियों व समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

कैसे मिलेगी राहत

कैसे मिलेगी राहत8 / 8

इन सभी लक्षणों को हल्के में न लें, अगर लगातार ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. समय पर जांच और इलाज से गंभीर हार्ट समस्याओं से बचाव संभव है, वरना ये स्थिति आपकी जान भी ले सकती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI/Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन