चिया सीड्स को शहद में डालकर खाने से क्या होगा? शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव

Chia Seeds With Honey: चिया सीड्स हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन क्या आपने इसका सेवन शहद के साथ किया है? अगर नहीं, तो इस बार करके देखिए क्योंकि आयुर्वेद में इसका सेवन करने के कई फायदे बताए हैं.  

Chia Seeds Ke Sath Shahad Khana
1 / 6
चिया सीड्स को शहद में डालकर खाने से क्या होगा? Image Credit- AI

Chia Seeds Ke Sath Shahad Khana: आजकल हेल्दी रहने के लिए लोग नेचुरल चीजों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. चिया सीड्स और शहद दोनों ही सुपरफूड माने जाते हैं. जब इन्हें साथ में खाया जाता है तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक, यह फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन मिश्रण है. आइए जानते हैं रोजाना चिया सीड्स को शहद में मिलाकर खाने से शरीर में कौन-कौन से बदलाव होते हैं.

विज्ञापन

शरीर को मिलती है भरपूर एनर्जी

शरीर को मिलती है भरपूर एनर्जी2 / 6

शहद को नेचुरल शुगर का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे खाने से तुरंत राहत मिलती है और दिनभर एक्टिव रहते हैं. ऐसा करने से आपको वर्कआउट से पहले लेना फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन तंत्र होता है मजबूत 3 / 6

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और शहद पाचन को दुरुस्त रखता है. ऐसे में यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम करती है और पेट को पूरी तरह से साफ कर देती है.

दिल रहेगा हेल्दी

दिल रहेगा हेल्दी4 / 6

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा है. इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है.

विज्ञापन

स्किन को मिलेगा ग्लो

स्किन को मिलेगा ग्लो5 / 6

चिया सीड्स और शहद दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. स्किन हल्दी रहती है और ग्लोइंग बनती है. अगर आपको एजिंग की शिकायत है तो इसमें भी काफी फायदा होगा.

वजन कंट्रोल होगा

वजन कंट्रोल होगा 6 / 6

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो यह कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद है. लगातार सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है. इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन