कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से परिवार को बचाना है? आज ही करें ये 5 बदलाव

Cancer Se Kaise Bache: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि आप सही लाइफस्टाइल को अपनाएं और अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव करें. ये छोटे-छोटे बदलाव आपके पूरे परिवार को एक बड़ी बीमारी से बचा सकते हैं. इसलिए देर ना करें, आज से ही इन आदतों को अपनाएं और हेल्दी जीवन जिएं.

Cancer Se Kaise Bache
1 / 6

Cancer Kyu Hota Hai: कैंसर का नाम सुनते ही डर लगने लगता है, क्योंकि पहले यह बीमारी उम्र के साथ जुड़ी मानी जाती थी, लेकिन अब यह कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है. बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ता प्रदूषण इसके बड़े कारण बन रहे हैं. अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते कुछ आदतों में बदलाव कर लिए जाएं, तो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. एक पॉडकास्ट में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ तरंग कृष्णा ने बताया है कि इन आदतों से आप अपने पूरे परिवार को हेल्दी रख सकते हैं और कैंसर जैसी बीमारी से बचा सकते हैं.

विज्ञापन

एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें

एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें 2 / 6

डॉक्टर का कहना है कि एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करने से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आज से ही इनका इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए. दरअसल एल्यूमिनियम खाने में थोड़ा-थोड़ा लीच करता है, जो धीरे-धीरे बॉडी में जमा होता जाता है.

विज्ञापन

टूथपेस्ट बदलना

टूथपेस्ट बदलना3 / 6

एक्सपर्ट का कहना है कि लोग टूथपेस्ट पर ध्यान ही नहीं देते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि सोडियम लॉरिल सल्फेट नाम का केमिकल कैंसर का कारण बनता है. इसलिए इस नाम का केमिकल वाला पेस्ट ना खरीदें.

प्लास्टिक की बोतल

प्लास्टिक की बोतल 4 / 6

आज भी कई घरों में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा करना एक वक्त के बाद नुकसानदायक हो सकता है. एक रिसर्च में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल कैंसर का रिस्क दोगुना बढ़ा देता है जो आगे जाकर परेशानी पैदा कर सकता है.

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन

तंबाकू का सेवन 5 / 6

यह कैंसर होने का बहुत ही कॉमन कारण है. अगर आप तंबाकू का लगातार सेवन करते हैं तो आपको कैंसर होने के चांसेस बढ़ जाते हैं. इससे मुंह, फेफड़े और गले का कैंसर होने का खतरा बढ़ता है. पैसिव स्मोकिंग भी उतना ही खतरनाक है.

हेल्थ चेकअप है जरूरी

हेल्थ चेकअप है जरूरी 6 / 6

कैंसर की पहचान जितनी जल्दी हो, इलाज इतना आसान होता है. इसलिए आपके एक नियमित वक्त के बाद हेल्थ चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए. हालांकि, आप शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन