कम पानी पीने से शरीर का कौन सा अंग खराब हो जाता है?

Dehydration Effects On Organs: पानी कम पीने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होता है. ऐसे में यहां जानिए पर्याप्त मात्रा में पानी ना पिया जाए तो कौन सा अंग खराब हो सकता है.

Diseases Caused Due To Drinking Less Water
1 / 7
Diseases Caused Due To Drinking Less Water

Drinking Less Water Effects: इसमें कोई दोराय नहीं है कि जल ही जीवन है. पानी ना सिर्फ प्यास भुजाता है बल्कि यह शरीर को एनर्जी देता है, कमजोरी से बचाता है, वेट मैनेजमेंट में मददगार है, शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है और त्वचा को बेहतर बनाने में भी असरदार होता है. ऐसे में पानी पर्याप्त मात्रा में ना पीने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित होता है. पानी कम पिया जाए तो इससे शरीर के कुछ अंग खराब तक हो सकते हैं.

विज्ञापन

हो सकता है डिहाइड्रेशन

हो सकता है डिहाइड्रेशन 2 / 7

पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने पर डिहाइड्रेशन हो जाता है. इससे बार-बार प्यास लगती है, मुंह सूखा रहने लगता है और पेशाब का रंग भी गहरा हो जाता है. डिहाइड्रेशन बहुत ज्यादा होने पर व्यक्ति को चक्कर तक आने लगते हैं.

विज्ञापन

नसें हो सकती हैं डैमेज

नसें हो सकती हैं डैमेज3 / 7

कम पानी पीने पर ब्लड शुगर कम या ज्यादा हो सकता है. इससे नसें डैमेज हो सकती हैं और सिरदर्द, नाक से खून बहना, सीने में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आते हैं.

मूत्राशय का संक्रमण

मूत्राशय का संक्रमण 4 / 7

कम पानी पीने का एक साइड इफेक्ट यह भी है कि इससे यूरिन इंफेक्शन या मूत्राशय का संक्रमण हो सकता है. यह संक्रमण मूत्रनली, मूत्रमार्ग और किडनी को भी प्रभावित करता है.

विज्ञापन

किडनी हो सकती है खराब

किडनी हो सकती है खराब 5 / 7

किडनी शरीर का फिल्टर होती है. ऐसे में शरीर से टॉक्सिंस निकालने के लिए किडनी को पानी की जरूरत होती है. पानी सही मात्रा में ना पिया जाए तो किडनी सही तरह से अपना काम नहीं कर पाती है और इससे पथरी भी हो सकती है.

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर

पाचन तंत्र पर पड़ता है असर 6 / 7

पर्याप्त मात्रा में पानी ना पिया जाए तो इससे डाइजेस्टिव जूस भी कम बनते हैं. इससे होता यह है कि पेट की परत पर इंफ्लेमेशन हो जाती है और असहजता बढ़ती है. कम पानी पीने पर एसिड का प्रोडक्शन भी ज्यादा होता है. ऐसे में जी मितलाना, पेट फूलना, पेट में दर्द, अपच और सीने में जलन हो सकती है.

विज्ञापन

त्वचा पर दिखता है असर

त्वचा पर दिखता है असर 7 / 7

पानी की कमी से त्वचा संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे स्किन की इलास्टिसिटी कम होती है, त्वचा पर नमी नहीं रहती, त्वचा रूखी-सूखी और फ्लेकी हो जाती है. त्वचा की बाहरी लेयर डैमेड होकर फटना शुरू हो जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन