आम मलेरिया से कैसे अलग है ब्रेन मलेरिया? बना सकता है ब्रेन हेमरेज का मरीज

आपने आमतौर पर सुना होगा कि मलेरिया की बीमारी में बुखार हो जाता है, खाने का स्वाद भी नहीं आता है और शरीर में दर्द रहता है यह सब आम मलेरिया के लक्षण हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ब्रेन मलेरिया के बारे में, जो मरीजों में ब्रेन हेमरेज जैसी कई खतरनाक समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती हैं?

Brain Malaria Symptoms
1 / 9

विज्ञापन

ब्रेन मलेरिया क्या है और क्यों है खतरनाक

ब्रेन मलेरिया क्या है और क्यों है खतरनाक2 / 9

मलेरिया के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन ब्रेन मलेरिया उसके मुकाबले ज्यादा गंभीर स्थिति होती है. यह तब होता है जब मलेरिया का संक्रमण दिमाग तक पहुंचकर तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने लगता है और जानलेवा बन सकता है.

विज्ञापन

मच्छर के काटने से कैसे फैलती है यह बीमारी

मच्छर के काटने से कैसे फैलती है यह बीमारी3 / 9

ब्रेन मलेरिया भी सामान्य मलेरिया की तरह मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह मच्छर खून में प्लास्मोडियम नाम का परजीवी छोड़ देता है, जो शरीर में तेजी से फैलकर कई अंगों को प्रभावित कर सकता है.

आम मलेरिया से कैसे अलग होता है ब्रेन मलेरिया

आम मलेरिया से कैसे अलग होता है ब्रेन मलेरिया4 / 9

सामान्य मलेरिया में बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन ब्रेन मलेरिया में संक्रमण दिमाग तक पहुंच सकता है. इससे बेहोशी, दौरे, मानसिक भ्रम और गंभीर मामलों में ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति भी बन सकती है.

विज्ञापन

कौन सा परजीवी बनता है सबसे ज्यादा खतरनाक

कौन सा परजीवी बनता है सबसे ज्यादा खतरनाक5 / 9

विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम सबसे खतरनाक परजीवी माना जाता है. यह खून की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और दिमाग की छोटी रक्त नलिकाओं को ब्लॉक कर गंभीर स्थिति पैदा करने लगता है. इतना ही नहीं, ये लीवर से लेकर कई और अंगों तक फैल जाता है और अटैक भी आ सकता है.

ब्रेन मलेरिया के प्रमुख लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

ब्रेन मलेरिया के प्रमुख लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें6 / 9

इस बीमारी में तेज बुखार, ठंड लगना, शरीर में कंपकंपी, बार-बार बुखार आना, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. गंभीर मामलों में मरीज को दौरे पड़ना या बेहोशी भी हो सकती है.

विज्ञापन

किन कारणों से तेजी से फैलता है यह संक्रमण

किन कारणों से तेजी से फैलता है यह संक्रमण7 / 9

बरसात के मौसम में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है. इतना ही नहीं, साफ-सफाई की कमी, खुले में सोना और आसपास गंदगी रहने से इस तरह के संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

क्या सिर्फ बरसात में ही बढ़ता है मलेरिया?

क्या सिर्फ बरसात में ही बढ़ता है मलेरिया? 8 / 9

यह एक गलत धारणा है कि गर्मी में मलेरिया नहीं होता. वास्तव में, गर्मी बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप और ब्रीडिंग (breeding) बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा तेज हो जाता है.

विज्ञापन

समय पर इलाज ही है सबसे बड़ा बचाव

समय पर इलाज ही है सबसे बड़ा बचाव9 / 9

अगर मलेरिया के लक्षण दिखें तो देरी न करें और तुरंत जांच करवाएं. समय पर इलाज मिलने से ब्रेन मलेरिया जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है और मरीज जल्दी ठीक भी हो सकता है, जरा सा इग्नोर करना आपको मौत के करीब ले जा सकता है. (Image: Pexels/AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन