लाल पेशाब आने का क्या मतलब होता है?

Red Urine Meaning: लाल रंग का पेशाब आना या पेशाब में खून नजर आना आम समस्या नहीं है. ऐसे में यहां जानिए पेशाब लाल क्यों दिखता है और यह किस बीमारी का लक्षण हो सकता है.

Blood in urine causes lal peshab
1 / 7
Blood in urine causes lal peshab

Blood In Urine Causes: पेशाब का रंग लाल दिखना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते हो सकता है. असल में पेशाब में रक्त के रिसाव से पेशाब लाल रंग का दिखने लगता है. लेकिन, पेशाब में खून आने की वजह तक पहुंचना जरूरी होता है. पेशाब में खून नजर आना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत या बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए पेशाब में खून क्यों दिखता है.

विज्ञापन

पथरी के कारण

पथरी के कारण 2 / 7

यूरिनरी ट्रैक्ट में पथरी हो जाए, जैसे किडनी या मूत्राशय में पथरी हो जाए और उससे इन अंगों पर खरोंच लग जाए तो पेशाब में खून आ सकता है.

विज्ञापन

डिहाइड्रेशन और एक्सरसाइज

डिहाइड्रेशन और एक्सरसाइज 3 / 7

अगर शरीर में पानी की कमी हो और व्यक्ति किसी तरह की हैवी एक्सरसाइज करे तो इससे पेशाब में खून आ सकता है.

इंफेक्शन की वजह से

इंफेक्शन की वजह से 4 / 7

किसी तरह के इंफेक्शन जैसे यूरिन इंफेक्शन या किडनी के इंफेक्शन में पेशाब में खून आ सकता है. इसमें पेशाब करते हुए जलन भी महसूस होती है.

विज्ञापन

कैंसर का भी हो सकता है लक्षण

कैंसर का भी हो सकता है लक्षण5 / 7

पेशाब में खून नजर आना मूत्राशय के कैंसर, किडनी कैंसर या यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़े किसी कैंसर के चलते हो सकता है.

पेशाब में खून दिखने को कब इग्नोर नहीं करना चाहिए

पेशाब में खून दिखने को कब इग्नोर नहीं करना चाहिए 6 / 7

अगर पेशाब में लगातार खून नजर आ रहा है, पेशाब करते हुए जलन होती है और ऐसा महसूस होता है कि मूत्राशय पूरी तरह साफ नहीं हो रहा है, तो इन दिक्कतों को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें.

विज्ञापन

रखें इस बात का ख्याल

रखें इस बात का ख्याल7 / 7

पेशाब करते हुए खून आने के साथ ही बिना किसी वजह वजन कम होने लगे तो इस स्थिति में सतर्क हो जाएं. बिना कारण वजन कम होना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन