पेशाब से जुड़ी ये 5 दिक्कतें हो सकती हैं ब्लैडर कैंसर का लक्षण

Bladder Cancer Symptoms In Urine: ब्लैडर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं और मूत्राशय के कैंसर का पता कैसे लगाया जाता है, जानिए यहां. पेशाब में दिखने वाले इन संकेतों को कभी ना करें इग्नोर.

Bladder Cancer Symptoms
1 / 7
Bladder Cancer Symptoms

Bladder Cancer Symptoms: मूत्राशय में कैंसर की सेल्स पनपने लगती हैं तो इसे मूत्राशय का कैंसर (Mutrashay Ka Cancer) या ब्लैडर कैंसर कहा जाता है. इस कैंसर के लक्षणों को अक्सर ही लोग आम दिक्कतें समझने की भूल कर बैठते हैं जिससे कैंसर की वक्त रहते पहचान नहीं हो पाती और ट्यूमर तेजी से फैलने लगता है. मूत्राशय के कैंसर में पेशाब से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं और ऐसे में पेशाब को देखकर कैंसर का पता लगाया जा सकता है. यहां जानिए ब्लैडर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं और कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना 2 / 7

पेशाब में खून आना ब्लैडर कैंसर का सबसे पहले और बड़ा लक्षण हो सकता है. इसमें पेशाब हल्का गुलाबी या लाल रंग का भी नजर आ सकता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब आना

बार-बार पेशाब आना 3 / 7

कम पानी पीकर भी बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है और हर कुछ देर में पेशाब आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह ब्लैडर कैंसर का लक्षण (Bladder Cancer Ka Lakshan)  हो सकता है.

पेशाब करते हुए जलन होना

पेशाब करते हुए जलन होना 4 / 7

पेशाब करते समय दर्द होना, चुभन महसूस होना या बहुत ज्यादा जलन होना मूत्राशय के संक्रमण और कुछ मामलों में मूत्राशय के कैंसर का लक्षण हो सकता है. इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

पेशाब की धार में रुकावट

पेशाब की धार में रुकावट 5 / 7

पेशाब की धार में रुकावट आना या रुक-रुककर पेशाब आना मूत्र नली में अवरोध के कारण हो सकता है. यह मूत्राशय में ट्यूमर के बढ़ने के कारण हो सकता है. पुरुषों में प्रोस्टेट की दिक्कत में भी ऐसा होता है.

पेशाब रोक ना पाना

पेशाब रोक ना पाना 6 / 7

अगर आप पेशाब रोकने में असमर्थ हैं या कहें आपको हमेशा ही इतना तेज पेशाब आता है कि आपका ब्लैडर उसे कंट्रोल नहीं कर पाता है, तो यह ब्लैडर कैंसर का एक बड़ा लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो क्या करें

 ये लक्षण दिखें तो क्या करें 7 / 7

अगर आपको पेशाब से जुड़ी ये दिक्कतें होने लगी हैं तो इन्हें इग्नोर ना करें और डॉक्टर से जांच करवाएं. यूरोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड या सिस्टोस्कोपी से जांच करेंगे और समस्या का पता लगाकर इलाज शुरू करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन