बार-बार उबासी आना क्या संकेत देता है?
Baar Baar Ubasi Aana: अगर आपको बार-बार उबासी आती है तो यह किसी दिक्कत का संकेत भी हो सकता है. यहां जानिए उबासी आने का क्या कारण होता है.

Baar Baar Ubasi Kyu Aati Hai: उबासी आना एक आम सा काम लगता है या कहें शरीर का एक तरीका है बताने का कि आप थक गए हैं. लेकिन, उबासी आना एक सामान्य प्रतिक्रिया के अलावा किसी शारीरिक या मानसिक कारण के चलते भी हो सकता है. ऐसे में अगर आपको भी हर समय उबासी आती रहती है तो यहां जानिए यह किस दिक्कत का संकेत हो सकता है.
नींद की कमी या थकान
2 / 7बार-बार उबासी आने का मतलब नींद की कमी या थकान हो सकता है. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपको बार-बार या हर समय उबासी आती रहती है.
मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी
3 / 7मस्तिष्क तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना पहुंचने पर कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में बार-बार उबासी आती है.
मानसिक सक्रियता कम होना
4 / 7अगर व्यक्ति जरूरत से ज्यादा बोर होता रहे और उसकी मानसिक सक्रियता कम होने लगे तो इससे भी बार-बार उबासी आ सकती है.
स्लीप एपनिया
5 / 7हर समय उबासी आना या बार-बार उबासी आना नींद संबंधी रोगों का कारण बन सकता है. इसी में स्लीप एपनिया शामिल है. स्लीप एपनिया में सोते समय सांस लेने में भी दिक्कत होती है.
अनीमिया होने पर
6 / 7शरीर में आयरन की कमी होने पर अनीमिया हो जाता है. अनीमिया में भी व्यक्ति को बार-बार उबासी आ सकती है.
दिल की दिक्कतें
7 / 7बार-बार उबासी लेना दिल की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है. दिल का कोई रोग या ब्लड प्रेशर की दिक्कत में बार-बार उबासी आ सकती है.