आंतों में सूजन क्यों आती है? जानिए 5 अहम कारण

Anto Mein Sujan Kyu Aati Hai:आंतों में सूजन आना अब एक आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में इसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप वक्त पर इसकी पहचान करें और आतों का वक्त पर इलाज कराएं.  

Intestinal Inflammation
1 / 6
Intestinal Inflammation

Intestinal Inflammation: आंतों में सूजन एक ऐसी समस्या है, जो सीधे तौर पर पाचन तंत्र को प्रभावित करती है.  इसलिए इसपर वक्त पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अगर ध्यान ना दिया जाए तो इसकी वजह से पेट दर्द, गैस, डायरिया, कब्ज और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. कई बार लोग इसे सामान्य पेट की दिक्कत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक सूजन बने रहना गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. हालांकि, आंतों की अंदरूनी परत में जलन या इन्फ्लेमेशन हो जाता है तो उसे आंतों की सूजन कहा जाता है. यह समस्या हल्की भी हो सकती है और गंभीर भी, यह उसके कारण पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

क्रॉनिक बीमारियां होना

क्रॉनिक बीमारियां होना  2 / 6

अगर आपको कई तरह की बीमारियां हैं तो आपको आंतों में सूजन की शिकायत हो सकती है. इसलिए अगर आपको कुछ बीमारियां जैसे IBS या IBD आंतों में लगातार सूजन पैदा कर सकती हैं.

विज्ञापन

गलत खानपान की वजह  

गलत खानपान की वजह   3 / 6

ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड खाने से आंतों पर दबाव पड़ता है. इससे पाचन खराब होता है और सूजन हो सकती है. इसलिए आप खानपान पर ध्यान दें और आंतों को हेल्दी रखें.

इंफेक्शन होना

इंफेक्शन होना  4 / 6

बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी के कारण आंतों में संक्रमण हो सकता है, जो सूजन का बड़ा कारण बनता है. अगर आपको इंफेक्शन हो रहा है तो पहले डॉक्टर से बात करें और इंफेक्शन को दूर करने की कोशिश करें.

विज्ञापन

फूड एलर्जी होना

फूड एलर्जी होना  5 / 6

अगर आपको किसी भी चीज से फूड एलर्जी है तो यह समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन या अन्य चीजों से एलर्जी होती है, जिससे आंतों में जलन और सूजन हो सकती है.

स्ट्रेस होना

स्ट्रेस होना  6 / 6

ज्यादा तनाव लेने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है. इससे गैस, एसिडिटी और आंतों में सूजन बढ़ सकती है. इसलिए आप बिल्कुल स्ट्रेस ना लें और आंतों में होने वाली सूजन से बचें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन