आंखों के अंदर नजर आते हैं धब्बे? तुरंत करें ये काम वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

Ankho Ke Andar Dhabbe Hona: सुबह उठते ही अगर आपकी आंखों के अंदर काले या लाल धब्बे नजर आने लगे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कई बार यह शरीर में हो रहे अंदरूनी बदलाव की ओर इशारा करता है. यह बदलाव क्या हो सकते हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Ankho Ke Andar Dhabbe Hona
1 / 6
धब्बे नजर आने की वजह. image Credit- Gemini

Why Spots Under Eyes: आंखों की हेल्थ पर ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकि एक बार रोशनी प्रभावित होने लगी तो आगे जाकर परेशानी बढ़ जाती है. आंखों में जलन या दर्द होना जैसी बीमारी लोगों को आसानी से समझ में आ जाती है, लेकिन क्या आपको भी कभी-कभी आंखों के सामने छोटे-छोटे काले या सफेद धब्बे, धागे या तैरते हुए स्पॉट्स नजर आते हैं? अगर हां, तो इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ये समस्या आम लग सकती है, लेकिन कई बार यह आंखों से जुड़ी गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकती है.

विज्ञापन

धब्बे नजर आने की वजह

धब्बे नजर आने की वजह  2 / 6

आंखों में धब्बे नजर आने को Eye Floaters भी कहा जाता है. इसके होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा देखने को मिलती है. अगर यह कम उम्र में हो रही है तो इसका मतलब स्क्रीन देखने की आदत हो सकता है.

विज्ञापन

यह कब हो सकता है खतरनाक?

यह कब हो सकता है खतरनाक? 3 / 6

अगर आपको अचानक बहुत ज्यादा धब्बे नजर आने लगे या आंखों में चमक दिखाई देने लगे तो यह गंभीर समस्या हो सकती है. धुंधला दिखाई देना या आंखों में दर्द या दबाव महसूस होना भी परेशानी का सबब बन सकता है.

क्या करना चाहिए?

क्या करना चाहिए?4 / 6

इस बीमारी में आपको अपनी आंखों को आराम देना चाहिए, क्योंकि कई बार स्क्रीन ज्यादा देखने की वजह से आंखों में लाली नजर आ सकती है. इसलिए आप काम करते वक्त 20 मिनट का ब्रेक जरूर लें और स्क्रीन टाइम को कम करें.

विज्ञापन

आंखों की एक्सरसाइज करें

आंखों की एक्सरसाइज करें5 / 6

आप रोजाना आंखों की एक्सरसाइज कर सकते हैं, क्योंकि इससे आंखों की नसें खुलती हैं. आंखों को आराम देने के लिए ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं आंखें घुमाना है. साथ ही, हाथों से आंखों को ढकना है, ताकि कुछ देर आराम मिल पाए.

इस बीमारी से बचने के लिए क्या करें?

इस बीमारी से बचने के लिए क्या करें? 6 / 6

आंखों को आराम देने के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए. पूरी नींद को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और धूम्रपान से दूर रहें ताकि आंखों में जलन या धब्बे आने से बचा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन