छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? ये 7 कारण हो सकते हैं आपके Anger Issues की वजह

Anger Causes: हर समय गुस्सा आना किसी समस्या का लक्षण हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए अगर आपको हर समय गुस्सा आता है तो इसकी क्या वजह हो सकती है. समय रहते समस्या की जड़ तक जाना जरूरी होता है.

Anger Reasons
1 / 8
Anger Reasons

Gussa Kyu Aata Hai: कभी-कभार सभी को गुस्सा आता है. कोई आपकी फेवरेट चीज तोड़ दे या आवाज उठाकर बात करने लगे तो गुस्सा आ ही जाता है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता है. खाने में नमक तेज होने से लेकर रोटी हल्की सी कच्ची रह जाए तो लोग खाने की प्लेट उठाकर ही फेंक देते हैं. वहीं, ऑफिस में किसी को झल्लाकर जवाब देना या फिर अपना कहीं का गुस्सा कहीं निकालना अक्सर ही देखा जाता है. ऐसे में अगर आपको या आपके घर में किसी को बार-बार या कहें हर छोटी बात पर गुस्सा आता है तो यहां जानिए इसकी क्या वजह हो सकती है.

विज्ञापन

तनाव हो सकता है कारण

तनाव हो सकता है कारण2 / 8

गुस्से की एक वजह तनाव करना भी है. अगर व्यक्ति हर समय तनाव लेता है या उसे किसी ना किसी बात की चिंता सताती है तो वह दूसरे लोगों पर अपनी फ्रस्ट्रेशन और गुस्सा निकालने लगता है.

विज्ञापन

ज्यादा थकान से भी ऐसा होता है

 ज्यादा थकान से भी ऐसा होता है 3 / 8

गुस्सा सिर्फ मानसिक तनाव ही नहीं बल्कि शारीरिक थकान के कारण भी आ सकता है. ऐसे में जब व्यक्ति बहुत ज्यादा थका हुआ होता है तो उसे गुस्सा आ सकता है.

मेंटल हेल्थ कंडीशन

मेंटल हेल्थ कंडीशन 4 / 8

डिप्रेशन, बाइपोलर डिसोर्डर और ADHD ऐसे मेंटल हेल्थ डिसोर्डर हैं जो गुस्सा आने की वजह बन सकते हैं. इनमें मूड स्विंग्स, फ्रस्ट्रेशन और इरिटेटिबिलिटी देखने को मिलती है जिससे गुस्सा ट्रिगर होता है.

विज्ञापन

ट्रॉमा से आ सकता है गुस्सा

ट्रॉमा से आ सकता है गुस्सा 5 / 8

किसी तरह का पास्ट ट्रॉमा गुस्सा आने की वजह बन सकता है. इससे एंगर ट्रिगर हो सकता है और व्यक्ति को बार-बार या छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है.

माता-पिता को देखकर सीखना

माता-पिता को देखकर सीखना 6 / 8

कई बार बच्चे छोटी उम्र से ही अपने माता-पिता को गुस्सा करते देखते हैं. इससे होता यह है कि बच्चे में गुस्सा करने की आदत आ जाती है और ना चाहते हुए वह अक्सर ही दूसरों पर गुस्सा करने लगता है.

विज्ञापन

हार्मोनल बदलाव के कारण

हार्मोनल बदलाव के कारण 7 / 8

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी गुस्से का कारण बन सकते हैं. व्यक्ति को नॉर्मल फील नहीं होता, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गुस्सा ज्यादा आ सकता है और किसी बात को समझने में दिक्कत होती है तो गुस्सा आने लगता है.

बार-बार कुछ बुरा होना

बार-बार कुछ बुरा होना 8 / 8

जब व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि उसके साथ बार-बार कुछ बुरा हो रहा है या उसके साथ ही कुछ गलत क्यों होता है तो व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा गुस्सा आने लगता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन