एसिडिटी को तुरंत खत्म कैसे करें? जानिए Acidity के असरदार घरेलू उपाय

Acidity Home Remedies: एसिडिटी होने पर पेट और सीने में जलन महसूस होने लगती है और असहजता होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने-पीने से एसिडिटी की दिक्कत दूर हो सकती है.

Acidity home remedies
1 / 7
Acidity home remedies

Acidity Me Kya Khana Chahiye: एसिडिटी पेट की कई दिक्कतों में से एक है. पेट में एसिडिक गैस बढ़ने पर एसिडिटी हो जाती है. एसिडिटी के कारण पेट और सीने में जलन महसूस होती है और व्यक्ति के लिए ठीक से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए एसिडिटी होने पर क्या खाना-पीना चाहिए और किस तरह एसिडिटी से राहत मिलती है.

विज्ञापन

ठंडा दूध

ठंडा दूध 2 / 7

एसिडिटी होने पर लो फैट ठंडा दूध पिया जा सकता है. ठंडा दूध पीने पर एसिडिटी से तुरंत राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

अदरक

अदरक 3 / 7

एसिडिटी में अदरक का सेवन किया जा सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को आराम देते हैं और एसिडिटी को दूर करते हैं.

नींबू पानी

नींबू पानी 4 / 7

पेट की दिक्कतों में नींबू पानी बेहद फायदेमंद होता है. नींबू पानी से एसिडिटी और सीने में जलन से राहत मिलती है. हल्के गर्म पानी में नींबू का रस पीने पर राहत मिलती है.

विज्ञापन

सेब का सिरका

सेब का सिरका 5 / 7

एसिडिटी में सेब का सिरका भी फायदेमंद होता है. एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालें और मिलाकर पी लें. एसिडिटी कम होती है.

ओटमील

ओटमील 6 / 7

अगर एसिडिटी हो और भूख लगे तो ओटमील खाया जा सकता है. ओटमील फाइबर से भरपूर होता है और एसिडिटी को कम करता है.

विज्ञापन

सौंफ

सौंफ 7 / 7

एसिडिटी में सौंफ भी फायदेमंद है. सौंफ के कूलिंग इफेक्ट्स एसिडिटी को कम करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन